हाथी ने महिला को कुचला इलाज के दौरान हुई मौत….

हाथी ने महिला को कुचला इलाज के दौरान हुई मौत….
सत्येंद्र कुमार केसरी,,, भंडरिया
भंडरिया थाना क्षेत्र के जोनहीखाड गांव निवासी ओकली कुंवर को मंगलवार की सुबह जंगली हाथी के कुचलने से घायल हो गई। घायल अवस्था में इन्हें भंडरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान इस महिला की मौत हो गई। भंडरिया पुलिस शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अकली कुंअर मंगलवार की अहले सुबह दो और महिलाओं के साथ गाँव के जंगल में महुआ चुनने गई थी। अकली कुंअर एक पेड़ के नीचे महुआ चुन रही थी, तभी जंगली हाथी ने उन्हें उठा कर पटक दिया और अपने पांव से महिला को कुचल दिया। हाथी की इस हमले से मृतिका के पैर टूट कर चूर हो गया ,और छाती में गहरा चोट लग गया। दो अन्य महिलाओं ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। उक्त महिलाओं ने इस घटना की खबर गांव वालों को दी। गांव वाले परिजनों के साथ जंगल पहुंचे। और घायल अवस्था में महिला को उठाकर भंडरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि अकली कुंअर अस्पताल पहुंचते तक होश में थी और बोल भी रही थी। परंतु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मौके पर वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों सहायता राशि के रुप में पंद्रह हजार रुपये प्रदान किया।