कला कौशल साहित्य संगम वार्षिक अधिवेशन जांजगीर  में जशपूर जिले से चंद्रमणि हुए सम्मानित ….

जांजगीर✍️ जितेन्द्र गुप्ता

कला कौशल साहित्य संगम वार्षिक अधिवेशन जांजगीर  में चंद्रमणि हुए सम्मानित।

कला कौशल साहित्य संगम के तत्वाधान में पुस्तक दिवस के अवसर पर 23 अप्रैल को वार्षिक अधिवेशन 2023 जांजगीर(बाराद्वार) में आयोजन किया गया ,जिसमें छंद माल्य , साहित्य सम्मेलन , एवम् पुस्तक विमोचन का कार्य क्रम शामिल था, जिसमें देश के कई ख्याति प्राप्त साहित्य कारों ने भाग लिया , अधिवेशन के प्रथम सत्र में डॉ भगवत स्वरूप शुभम (कवि लेखक विचारक) सिरसागंज फिरोजाबाद (उ. प्र), गोप कुमार मिश्र छंद आचार्य (महाप्रबंधक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सीतापुर उ .प्र, डॉ राकेश सक्सेना प्रकांड विद्वान काव्य मनीषी उ .प्र के काव्य पाठ से प्रारंभ हुआ l

द्वितीय सत्र में दिनेश रविकर (आईआईआईटी) रांची झारखंड, छंद विधा के बड़े हस्ती दीदी प्रतिमा प्रसाद कुमकुम (झारखंड) , छ ग के उभरते निधि छंद साधक जगबंधु(डमरु), कौशल महंत ( कला कौशल साहित्य संगम छ. ग के द्वारा एक से बढ़कर एक रचना प्रस्तुत किया गया, वार्षिक अधिवेशन में मध्य प्रदेश, झारखंड ,उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ से विद्वान काव्य मनीषियों एवं साहित्यकारों ने भाग लिया,साहित्य प्रेमी काव्य रस का आनंद लेते रहे, द्वितीय सत्र में पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम हुआ , मुख्य रूप से विवेका अमृत /3, लोक चरित्र मानस, विधाता चिंतन, जीवन का अनमोल , जैसे पुस्तकों का विमोचन भी हुआ,

 

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रारंभ से लेकर अंतिम तक , वीर रस, हास्य रस, एवम् श्रृंगार रस के शेरो सायरी एवं उत्कृष्ट रचना के साथ, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकार एवम् युवा कवि चंद्रमणि यादव द्वारा किया गया l मंच संचालन को उत्तर प्रदेश, झारखंड, के काव्य मनीषियों द्वारा खूब प्रशंसा किया गया ,कार्यक्रम के उत्कृष्ट संचालन के लिए डॉ राकेश सक्सेना हिंदी विभागाध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज एटा उत्तर प्रदेश एवं छंद माल्य के शब्दयोगी दीदी प्रतिभा प्रसाद कुमकुम झारखंड के कर कमलों से चंद्रमणि यादव को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गयाl चंद्रमणि यादव पूरे छत्तीसगढ़ , एवं अन्य प्रदेश में भी सामाजिक, प्रशासनिक ,राजनीतिक, एवं आध्यात्मिक मंचों में उत्कृष्ट मंच संचालन कर समानित हो चुके हैं। वार्षिक अधिवेशन जांजगीर बाराद्वार में प्राप्त सम्मान के लिए चंद्रमणि यादव को प्रदेश भर के समस्त साहित्य कारों ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।