श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान….

 

प्रतापपुर

सभी तरह के सामाजिक कार्यो के लिए जानी जाने वाली सामाजिक संस्था श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ अब सभी संभागों में अपनी संस्था का विस्तार कर रही है। ताकि छत्तीसगढ़ के कोने कोने तक जाकर सामाजिक कार्य संस्था के सदस्यों द्वारा किये जा सके।

इसी कड़ी में 12 मार्च 2022 को संस्था की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह के मार्गदर्शन में सरगुजा संभाग के प्रतापपुर जिले में पांच लोगों द्वारा संस्था की सदस्यता ग्रहण की गई। जिसमे राम पति राम, अमलेश घोष, नवीन कुमार एक्का, राजकुमार सिंह एवं अजय कुशवाहा द्वारा श्रुति फाउंडेशन की सामान्य सदस्यता ग्रहण की गई ।ये सभी सदस्य प्रतापपुर से है और शिक्षा विभाग से जुड़े है।

प्रतिमा द्वारा जानकारी दी गई कि संस्था सभी सदस्यों का स्वागत कर उन्हें बहुत बहुत बधाई देती हैं ओर उमीद करती है कि आप सभी सेवा के कार्यो में पूर्ण रूप से समर्पित होकर संस्था को मजबूती प्रदान करे।