कोरोनो पोजेटिव के दो मामले सतर्क रहने की जरूरत….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव विकासखंड में कोरोनो पोजेटिव के दो मामले आये सामने

पत्थलगांव विकासखंड में कोरोनो पोजेटिव के दो मामले अब तक सामने आए है। पत्थलगांव सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर जे मिंज ने बताया कि दो कोरोना के पोजेटिव केस आये है। अब लोगो को थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। जितना लोग सतर्क रहेंगे उतना ही बेहतर होगा हालांकि कोई घबराने की जरूरत नही है। शासन से मिले आदेशो के तहत मार्कडील किया जा रहा है। जैसे जैसे शासन से दिशा निर्देश मिलते रहेंगे उसी से आगे कार्य किये जायेंगे अभी कुछ विकासखंड में कुछ जांच करने को कहा गया है। जो किये जायेंगे पूर्व की तरह थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। आपकी सावधानी ही बचाव का सबसे अच्छा उपाय है।