कटघोरा के भाजपा नेता उत्तम सिंह रंधावा रायगढ़ विधानसभा सह-प्रभारी नियुक्त…

कोरबा/कटघोरा :- कटघोरा को जिला बनाने के लिए अपने साथियों के साथ 230 किलोमीटर तक की पैदल यात्रा करने वाले संघर्षशील उत्तम सिंह रंधावा को आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश प्रभारी भाजयुमो विजय शर्मा की सहमति से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने नव मतदाता अभिनंदन तथा आगामी आंदोलन एवं व्यवस्था के लिए विधानसभा बोझ व सह-प्रभारी की नियुक्ति की हैं। इसी कड़ी में कटघोरा के कद्दावर भाजपा नेता श्री रंधावा को रायगढ़ विधानसभा के लिए सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे जिले के भाजपा नेताओं एवं उनके मित्रों की विशालता एवं हर्ष व्याप्त है।

उत्तम सिंह रंधावा व उनके साथी जो कटघोरा को जिला बनाने हेतु 230 कि.मी कटघोरा से रायपुर पदयात्रा किए थे।

✍️ साकेत वर्मा /जिला प्रतिनिधि कोरबा