सोंढी समाज पथलगांव का विकास खंड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन संपन्न….

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

सोंढी समाज पथलगांव का विकास खंड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन संपन्न

रविवार दिनांक 9.4.2023 को सोंढी समाज पथलगांव का बैठक ग्राम घटगांव में चुनाव पर्यवेक्षक सरयू बेहरा , लैलूंगा के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र बेहरा , उपाध्यक्ष तमनार राम प्रसाद बेहरा , घरघोडा कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र बेहरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

विकास खंड पत्थलगांव से भारी संख्या में महिला, पुरुष की उपस्थिति में कुल देवता श्री स्वर्णग्राही की पूजन अर्चन के साथ विकास खंड व ग्राम कार्यकारिणी का गठन , सामाजिक उत्थान से संबंधित चर्चा , आय व्यय की जानकारी दी गई ।
विकास खंड कार्यकारणी में सर्व सम्मति से निर्विरोध पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा को ही आगे का कार्यकाल सौंपा गया उपाध्यक्ष :श्री राजेश बेहरा , श्रीमती सुमित्रा बेहरा कोषाध्यक्ष मोहन बेहरा, सचिव वेदानंद बेहरा ,सह सचिव अरुण बेहरा संरक्षक 1. संतोष बेहरा ,2. ललित बेहरा 3. मुरलीधर बेहरा, 4. घुराऊ बेहरा , ग्राम प्रतिनिधि के रूप में १. घटगाँव से सुरेन्द्र बेहरा २. पंगसुवा रुकमण बेहरा , वेदप्रकाश बेहरा, चंद्रशेखर बेहरा ३.पाकरगांव: भुनेश्वर बेहरा ४. बेलघट्टी सुभाष बेहरा ५. काडरो , अजय कुमार बेहरा ६. कोतबा, बागबहार : लखन लाल बेहरा ७. चरखापारा, रैरुमा : नीलांबर बेहरा उपरोक्त सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया।