सड़क किनारे लगे पेडों की लगातार हो रही कटाई …..

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

लगातार हो रही सड़क किनारे लगे पेड़ो की कटाई कब होगी कारवाही

पत्थलगांव क्षेत्र में लागातार सड़क किनारे लगे पेड़ो को अज्ञात लोगों के द्वारा मसीन से काट दिया जा रहा है। सड़क किनारे लगे पेड़ो की कटाई जिस तरह से हो रही है। उससे अनेक तरह के सवाल उठ रहे है। कि कैसे हरे भरे पेड़ को बस अपनी मन मर्जी से काट दिया जा रहा है। भले ही वो पेड़ कोई भी हो पर वो राह चलते राहगीरों को कुछ छाव तो अवश्य ही दे पाता है। पर आज कल इलेक्ट्रॉनिक मसीन के आ जाने से रात हो या दिन लगातार पेड़ो की कटाई की जा रही है। जिसमें प्रशासन किसी तरह की कोई न तो जांच करती दिख रही है नही कोई कार्यवाही ही कि जा रही है। आपको बता दे कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से कुमेंकेला जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के किनारे हरे भरे दर्जनों पेड़ो को काट दिया गया है। सब सवाल ये उठता है कि आखीर कौन है जो हर भरे पेड़ो को लगातार काट दी रहा है। जिस तरह से आज कल इलेक्ट्रॉनिक मसीन के जरिये घण्टो में ही कई पेड़ो को काट दिया जा रहा है।

 

वो पर्यावरण के लिए आने वाले दिनों में काफी मुश्किले खड़ी करने जैसा होगा अगर जल्द ही प्रशासन इन पेड़ों को काटने वालो के ऊपर कारवाही नही करती है तो दिक्कत बढ़ते जाएंगे जैसा कि आप जानते ही है कि पेड़ो की आवश्यकता आप हम और सभी को कितना है। सबसे बहुमूल्य है ये पेड़ जो हमे छाव के साथ बहुमूल्य ऑक्सीजन प्रदान करता है। जिसे कोरोना काल मे लेने के लिए लोगो को 24 से 48 घण्टे लाइन में लगना पड़ रहा था फिर भी कुछ लोगो के मनमानी रवैये से सड़क किनारे के पेड़ों को काट दिया जा रहा है।

पर्यावरण प्रेमी मोहन यादव ने सड़क किनारे के पेड़ों को काटे जाने पर काफी दुख ब्यक्त करते हुए कहा कि सड़क किनारे या कही भी पेड़ो को इस तरह काट देना गलत है। हम पेड़ लगाने की तरफ नही सोचते पर काटने के लिए लोग आगे रहते है। पेड़ काटने वालो के ऊपर प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।