कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन का महत्वाकांक्षी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पहुंचा ग्राम दरहोरा….।

प्रतापपुर
चालीस पंचायतों का सफर पूरा कर कांग्रेस का महत्वाकांक्षी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बुधवार को प्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सरहरी और दरहोरा पहुंचा।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार

सिंह देव के नेतृत्व में की जा रही पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया गया।इस दौरान सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।

 

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश और स्थानीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के मार्गदर्शन में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ने प्रतापपुर ब्लॉक में चालीस दिन पूरे कर लिए हैं।यहां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सिंह देव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं जिनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने सरहरी और दरहोरा में पदयात्रा की।इस दौरान दरहोरा में 15 लाख की लागत से बनने वाले सीसी सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया गया।ग्रामीणों की मांगे सुनीं और मंत्री से चर्चा कर उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।इस दौरान कुमार सिंह देव ने ग्रामीणों से कहा कि हमारे विधायक प्रतापपुर क्षेत्र के वास्तविक विकास पुरूष हैं जिन्होंने आने राजनीतिक जीवन में यहाँ के विकास और आमजनों को सविधाएँ दिलाने बड़ी बड़ी सौगातें दी हैं।1980 से लेकर आज तक उनके कार्यों को गिनने का प्रयास किया जाए तो कई दिनों में उनकी सूची तैयार नहीं की जा सकती।शिक्षा,स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या आवागमन के साधनों का सभी काम इन्होंने ही किये हैं।पूर्व में कॉलेज खुलवाया, भवन दिया और कृषि महाविद्यालय जैसी बड़ी सौगात मिलने वाली है जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है और आने वाले दिनों में निर्माण शुरू हो जाएगा।छत्तीसगढ़ में वर्तमान कांग्रेस सरकार की चार सालों की उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग,हर गॉंव और शहर के विकास के लिए काम कर रही है।केंद्र सरकार के बारे में कहा कि मोदी सरकार द्वारा थोपी गई महंगाई से जनता बेहाल है,किसान से लेकर नौजवान,मजदूर,बेरोजगार सब परेशान हैं।अच्छे दिन का सपना दिखाकर देश को भ्रष्टाचार और भूखमरी के नर्क में धकेलने वाली मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने का समय है ताकि उन्हें अगले चुनाव में हराकर वाकई अच्छे दिन लाये जा सकें।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनवारीलाल गुप्ता,सतीश चौबे,नगर पंचायत जरही अध्यक्ष विजू दासन,रामप्रवेश यादव, जोन प्रभारी विजय कुशवाहा, सेक्टर प्रभारी उमेश राजवाड़े, भैयालाल,राजेश सिंह, नंदेश्वर राजवाड़े, तूफान सिंह, सरपंच लालसाय,अमित सिंह,शिवप्रसाद कुशवाहा व अन्य उपस्थित थे।