पर्यटन बोर्ड की सदस्य नीति सिंह देव ने कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की, प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल कुदरगढ़ तथा खोपा देव में पर्यटक सुविधाओं हेतु विकास किए जाने पर हुई चर्चा…..

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा से पर्यटन विकास की संभावना पर चर्चा किए जाने हेतु पर्यटन बोर्ड की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नीति सिंह देव ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सूरजपुर जिले के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल कुदरगढ़ तथा खोपा देव में पर्यटक सुविधाओ के विकास किए जाने तथा रामेश्वरमनगर को कोरबा के सतरेंगा तक भविष्य में क्रूज चलाए जाने की संभावनाओं पर भी विचार किया ।

गौरतलब है कि हसदो नदी का कोरबा के सतरेंगा से रामेश्वरमनगर तक क्रूज के लिए एक अच्छा जल ट्रैक है। यहाँ पर क्रूज के संचालन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यह विशेष आकर्षण का केंद्र भी होगा, साथ ही केनापारा पर्यटन स्थल का संचालन पर्यटन विभाग के माध्यम से किए जाने आदि विषयों पर चर्चा की गई।