शैक्षिक मड़ई मेला 2023 के दूसरे दिन भी बच्चों में दिखा उत्साह, समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री….

शैक्षिक मड़ई मेला 2023 के दूसरे दिन भी बच्चों में दिखा उत्साह, समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
राज्य शिक्षा आयोग एवं शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकरनगर रायपुर के अकादमिक सहयोग से जिला प्रशासन बलरामपुर द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वाड्रफनगर के परिसर में तीन दिवसीय शैक्षिक मड़ई 2023 का आयोजन 14 से 16 फरवरी तक किया जा रहा है। कार्यक्रम में छात्राध्यापक एवं विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा बच्चों के आवश्यकता एवं जरूरतों के अनुसार प्रदर्शित सहायक शिक्षण सामग्रियों का अवलोकन कर उपस्थित अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन किया। विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने इसमें लगे सहायक शिक्षण सामग्री के विभिन्न विषयों जैसे गणित, विज्ञान संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी, आदि विभिन्न विषयों के बारे में बच्चों ने शिक्षण सामग्री का अवलोकन किया एवं अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। छात्र अध्यापकों द्वारा विभिन्न गतिविधियों और शैक्षिक उपकरणों को सराहा और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। विभिन्न विद्यालयों से आए हुए विद्यार्थियों द्वारा एवं बीएड छात्राध्यापकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही साथ बीएड छात्राध्यापकों के द्वारा कैरियर गाइडेंस के रोजगार मूलक विषयों में विद्यार्थीयों एवं पालकों को विभिन्न जानकारियां दी गई। प्रथम दिवस से विद्यार्थी एवं पालकों की उपस्थिति एवं उत्साह ने छात्र अध्यापकों में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। वही कार्यक्रम के दूसरे दिन हरिहर प्रसाद यादव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर, ओपी मिश्रा सचिव राज्य शिक्षा आयोग, जयप्रकाश जयसवाल सदस्य माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर, अशोक जयसवाल मंत्री प्रतिनिधि, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय, बंधेश सिंह सहायक संचालक जिला बलरामपुर, अमित यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत वाड्रफनगर, नन्दलाल श्यामले विधायक प्रतिनिधि, सुनील कुमार जायसवाल प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाड्रफनगर, राजेंद्र कृष्ण सिंह प्राचार्य स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वाड्रफनगर,अश्वनी यादव (बाबा), मोनिश अब्दुल्ला अध्यक्ष शाला विकास समिति की उपस्थिति में किया गया।
वही शिक्षा महाविद्यालय रायपुर की प्राचार्य श्रीमती जे एक्का, डॉ डीके बोदले बीएड प्रभारी, सतीश तिवारी, शांतनु विश्वास, श्रीमती वाय महाडिक कार्यक्रम समन्वयक, डॉक्टर लता मिश्रा, शेष शुभ वैष्णव, डॉक्टर रचना दुबे, राजकुमार आवले, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रोहित जायसवाल, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनिष कुमार, बी आर सी सोहन एक्का, समस्त बीईओ कार्यालय स्टॉप एवं विभिन्न संकुलों से आये संकुल समन्वयक, व्याख्याता एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर