जिले में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान मुख्यालय से हुआ शुरू…..

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर भारत जोड़ो यात्रा के पश्चात कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में प्रारंभ की गई यात्रा को जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में और सूरजपुर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सूरजपुर नगरीय क्षेत्र से शुरुआत की गई। अभियान में शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह व सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, सहित सूरजपुर जिले के संगठन के प्रभारी डॉक्टर जेपी श्रीवास्तव, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिले की प्रभारी श्रीमती मधु सिंह एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवती राजवाडे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

नगर के श्याम मंदिर से प्रारम्भ हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए और नगर के मुख्य मार्ग से अग्रसेन चौक,सुभाष चौक, भैयाथान रोड, मंदिर पारा होते हुए रैली के रूप मे महगांव चौक में समापन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार की विफलताओं को पंपलेट के माध्यम से आमजनों तक पहुंचाया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कांग्रेस की सरकार की चार सालों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

समापन के अवसर पर मधु सिंह,भगवती राजवाड़े,सुनील अग्रवाल, राहुल अग्रवाल ने नुक्कड़ के रूप में उपस्थिति जन समूह को संबिधित भी किया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष केके अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,एआईसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, मंडी उपाध्यक्ष राजू सिंह, उर्दू अकादमी के सदस्य इस्माईल खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कुंवर, जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह, बिहारी कुलदीप, नगर पंचायत के अध्यक्ष आशीष यादव, बीजू दासन, शिव भजन मरावी, प्रदीप साहू, रामचंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह, मेही साहू, गैबीनाथ साहू, कुसुमलता राजवाड़े, छंदा श्री, संतोष पावले, यूंका उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, शक्ति ठाकुर, युंका विधनसभा अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े, विकी समद्दार, अभिषेक श्रीवास्तव, कोनेन अंसारी,गिरधारी साहू, आरती सिंह, चंदा सिंह,दुर्गा संतोष सारथी,पुष्पलता साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।