गांव-गांव भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक कर रहा महतारी न्याय रथ…..

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/27 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर एवं राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष श्रीमती किरणमई नायक के मार्गदर्शन पर मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ 24 जनवरी 2023 से 28 जनवरी 2023 तक सूरजपुर जिले में उपलब्ध रहेगी। न्याय रथ का मुख्य उद्देश्य जन मानस को महिलाओं के विरुद्ध जागरूक करना है। 24 जनवरी 2023 को सूरजपुर जिले के परियोजना सिलफिली के ग्राम पंचायत पंडोनगर के राष्ट्रपति भवन से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को रवाना किया गया।

जिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा श्रीमती भगवती राजवाड़े एवं ग्राम पंचायत सरपंच अगर साय द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का पुष्प फूलों से स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 25 जनवरी 2023 से महतारी न्याय रथ के माध्यम से प्रतापपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दवनकरा में उपस्थित ग्रामीण जनों के मध्य महिलाओं के विरूद्व घटित घटनाओं को समाप्त करने के उद्देश्य से न्याय रथ में लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लघु फिल्म के माध्यम से आम जन मानस को जागरूक किया गया। यह रथ सभी जिलों के गांव-गांव तक भ्रमण कर लोगों को शॉर्ट फिल्मों, संदेशों और ब्रोशर के माध्यम से महिलाओं को कानूनी प्रावधानों व उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराएगा। रथ में बड़ी एलईडी स्क्रीन में छत्तीसगढ़ी और हिन्दी में विभिन्न कानूनों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत लघु फिल्मों से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। न्याय रथ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कानूनी रूप से सुदृढ़ करना है।