हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने ध्वजारोहण कर दी सलामी……

 

* परेड में सम्मिलित पुलिस बल द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया.

* नक्सल हमले में शहीद परिवार जनों को श्रीफल एवं शॉल भेंट कर डॉ. टेकाम ने किया सम्मानित.

* विभिन्न विभागों द्वारा शासन की विकासात्मक कार्यों का आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन.

* स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य प्रस्तुति.

* विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित.

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ आज 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस समारोह शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेम नगर विधायक खेल साय सिंह, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू व जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम एवं प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। उन्होंने रंगीन गुब्बारे एवं षांति का प्रतीक सफेद कपोत खुले आसमान में उड़ाकर शांति का संदेश दिया। तत्पश्चात मुख्य परेड में सम्मिलित पुलिस बल, सशस्त्र बल, नगर सेना एसीसी, एनएसए, नवोदय विद्यालय बसदेई सहित दस टुकड़ियों के परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश के उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर आधारित प्रदेश वासियों के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर एवं आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। इसके बाद जिले के विभिन्न विभागों की कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर किया।

परेड में सम्मिलित टुकड़ियों द्वारा किया गया आकर्षक मार्च पास्ट
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल स्टेडियम ग्राउंड पर मुख्य परेड कमांडर सुश्री दीपमाला कुर्रे प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में परेड में सम्मिलित दस टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मार्च पास्ट में टू आईसी सुश्री सुनीता भारद्वाज उपनिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड सहित दस टुकड़ियां गणतंत्र दिवस समारोह में आकर्षक मार्च पास्ट किया एवं नवोदय बैंड़ स्नेहा राजवाड़े द्वारा आकर्षक बैंड की प्रस्तुति दी गई। परेड में जिला पुलिस बल महिला ने प्रथम स्थान, छ.ग. शसस्त्र बल एवं नगर सेना महिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ परेड में एन.एन.एस ने प्रथम, एनसीसी ने द्वितीय तथा नवोदय विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें मुख्य अतिथि ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

* नक्सल हमले में शहीद परिवार जनों को श्रीफल एवं शॉल भेंट कर डॉ. टेकाम ने किया सम्मानित.

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नक्सल हमले में शहीद परिवार जनों से मुलाकात कर श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
शहीद प्लाटून कमांडर कृष्णा नाथ किंडो पिता सुखदेव राम किंडो, रजौरी, मुड़ापारा, सीतापुर, जिला सरगुजा की धर्मपत्नी श्रीमती उषा किंडो अपने पिता धनसाय तिर्की के घर ग्राम दूरती, थाना प्रतापपुर में निवासरत रहकर प्राथमिक शाला केंवरा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।
शहीद प्लाटून कमांडर मानसिद्ध कुजूर ग्राम बंदरचूआ, कुनकुरी, जिला जशपुर की पुत्री सरिता कुजुर प्र. आर. के पद पर थाना भटगांव क्षेत्र अंतर्गत महिला सहायता केंद्र जरही में पदस्थ है को सम्मानित किया गया। शहीद मानसिद्ध कुजुर जो 16 अक्टूबर 1998 को छत्तीसगढ़ सषस्त्र बल पांचवी बटालियन जगदलपुर के बीजापुर कैंप में पदस्थापना के दौरान नक्सली सर्चिंग के दौरान बम ब्लास्ट होने से घटनास्थल पर ही शहीद हो गए थे।
शहीद आरक्षक राजकुमार केरकेट्टा पिता इलियास केरकेट्टा, ग्राम झलेर बहार, बंदरचुआं,जिला जशपुर की पुत्री नमिता केरकेट्टा को अनुकम्पा नियुक्ति पर महिला आरक्षक के पद पर रक्षित केंद्र सूरजपुर में पदस्थ है।

सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेम नगर विधायक खेलसाय सिंह, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, डीएफओ संजय यादव एवं प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्कूल शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने शहीदों के परिजन महिला आरक्षक सरिता कुजूर, नमिता केरकेट्टा, एवं श्रीमती उषा किण्डो को शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया।
विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें पुलिस विभाग, नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्ट्रेट कार्यालय राजस्व, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, उप संचालक कृषि, जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत, श्रम विभाग, खाद्य विभाग, सहायक संचालक कार्यालय उद्यान, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, जल संसाधन विभाग, वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, खनिज शाखा, आबकारी विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद सूरजपुर, उच्च शिक्षा के लगभग 134 अधिकारी कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, डॉ प्रियंका गुप्ता, एसडीएम रवि सिंह, एसडीओपी प्रकाश सोनी, डिप्टी कलेक्टर नंदजी पांडे सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मंच का संचालन अशोक उपाध्याय एवं श्रीमती निशा सिंह द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने किया।
स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य प्रस्तुति
कोरोना के बाद स्कूली बच्चों में गजब का दिखा उत्साह
26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के बालक हाई स्कूल स्टेडियम ग्राउंड में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य प्रस्तुति एवं विभिन्न विभागों द्वारा शासन की विकासात्मक कार्यों का प्रदर्शन किया गया। कन्या शिक्षा परिसर सूरजपुर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सूरजपुर, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सूरजपुर एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रतापपुर के स्कूली बच्चों के द्वारा देश भक्ति एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति के आधार पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यकम में प्रथम स्थान षासकीय कन्या षिक्षा परिसर सूरजपुर द्वितीय स्थान एकलव्य आदर्ष आवासी विद्यालय प्रतापपुर एवं तृतीय स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सूरजपुर ने प्राप्त किया। दो साल कोरोना के बाद आज स्कूली बच्चां में गजब का उत्साह देखने को मिला।

इसी तरह जिला पंचायत, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जिला उद्योग एवं व्यापार विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, एसईसीएल बिश्रामपुर भटगांव उद्यान विभाग द्वारा शासन की योजनाओं के विकासात्मक कार्यों पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिले 16 से अधिक विभागों ने झांकियों का प्रदर्शन किया। झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान आदिवासी विकास विभाग द्वितीय स्थान जिला पंचायत एवं तृतीय स्थान शिक्षा प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।