कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ होना था प्रदेशाअध्यक्ष व मुख्यमंत्री के हाथो, शुरुआत की ब्लॉक पदाधिकारियों ने….

 

 

* प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम सोनपुर में बूथ स्तरीय हाथ से हाथ  जोड़ो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ .

प्रतापपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के भारत जोड़ो सफलता के बाद हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ 26 जनवरी के बाद करने वाली है  उसी तारतम्य में विकासखंड प्रतापपुर के ग्राम पंचायत सोनपुर मैं हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का 24 जनवरी 2023 को आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव शिव भजन मरावी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बलरामपुर अनिल कुशवाहा, जनपद पंचायत प्रतापपुर के अध्यक्ष जगत लाल आयाम, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संभागीय अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह टेकाम, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामदेव जगते, सेक्टर प्रभारी शिवकुमार जयसवाल व अन्य अतिथियों के आतिथ्य में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


बैठक संबोधित करते हुए आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शिव भजन मराठी व जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम ने कहा कि हम सब एक कांग्रेस के परिवार हैं जो हमको जिम्मेदारी मिली है, उसे निष्पक्षता के साथ हम सबको काम करना है क्योंकि कांग्रेस है तभी हम सब हैं। इस देश के लिए कानून व्यवस्था को बचाने के लिए कांग्रेस परिवार के लोग ही शहीद हुए हैं, उन शहीदों को याद किया जाए तो हमें कांग्रेस के प्रति विचारधारा को कभी जीवन में नहीं तोड़ना चाहिए, क्योंकि सांसद, विधायक व मंत्री कई बनेंगे और चले जाएंगे।

लेकिन कार्यकर्ता तो कार्यकर्ता ही रहेगा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह टेकाम ने कहा कि कांग्रेसजनों को पार्टी मजबूत करने के लिए हाथ जोड़ अभियान शुरू किया गया है। हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की जरूरत है ताकि हमारे आने वाले चुनावों में समय निश्चित फायदा मिले। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के कार्यों को पूर्ण करने आह्वान किया गया।

प्रतापपुर ब्लॉक काग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंहदेव ने चर्चा के दौरान कहा कि सोशल मिडीया के द्वारा मुझे भी जानकारी मिली है कि  ब्लॉक के ग्राम सोनपुर में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को 24 जनवरी को कुछ पदाधिकारियो द्वारा शुरू कर दिया गया है।जबकि यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रदेशाअध्यक्ष व मुख्यमंत्री के द्वारा के द्वारा 26 जनवरी के बाद शुरू किया जाना था। इसकी पूरी जाँच कर  जानकारी प्रदेशाअध्यक्ष को सौंपी जाएगी।