शादी का झांसा देकर नाबालिका का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

शादी का झांसा देकर नाबालिका का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….
बलरामपुर ,,, अब्दुल रशीद
बलरामपुर थाने में प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 11 जनवरी 2023 को नाबालिक युवती को आरोपी सूरज चेरवा निवासी पीपरसोत के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर बलरामपुर बाजार जाते समय भगा ले गया था। पीडिता के पिता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने पर धारा 363 कायम कर पतासाजी किया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक एवं एसडीओपी रमेश मरकाम के मार्ग दर्शन में टीम गठित कर पीडित बालिका को बरामद किया गया तथा पीडिता के द्वारा आरोपी सूरज चेरवा के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने की बात बतायी। तब इस प्रकरण में धारा 366(क). 376 (2) (ढ) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 जोडी गई। पुलिस के द्वारा आरोपी सूरज चेरवा पिता सोमारू चेरवा उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में बलरामपुर थाना प्रभारी सुनिल तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी सिंह, प्रधान आरक्षक विवेक मणि तिवारी, आरक्षक महेन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार तिर्की, महिला आरक्षण प्रमिला, चालक आरक्षक उदय भान दुबे शामिल रहे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर