भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, 21 जनवरी को अम्बिकापुर मे जनजातीय सम्मेलन की तैयारी जोरों पर…….

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर-सूरजपुर जिला भाजपा के जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों की बैठक डेडरी मे भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला सह प्रभारी संजय अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, रामकृपाल साहू, प्रबोध मिंज, गौरीशंकर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुई। जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सभी मतदान केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से संगठन द्वारा तय 24 बिन्दु कार्यक्रम के क्रियान्वयन की बात कही ।उन्होंने मंडल व शक्तिकेन्द्रों की नियमित बैठक व मतदान केंद्र पर मन की बात कार्यक्रम व बूथ समितियों के बैठक की आयोजन की समीक्षा की। उन्होंने आगामी 21जनवरी को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर मे विशाल जनजातीय सम्मेलन आयोजन के तैयारियों पर चर्चा करते हुए जवाबदारी सौपी। उन्होंने आगामी27 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को अधिक से अधिक संख्या पर देखने व सुनने के व्यापक प्रचार प्रसार की बात कही।

बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े,रामकृपाल साहू,प्रबोध मिज गौरीशंकर अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश महलवाला, मुरली सोनी ,पुष्पा सिंह, लाल संतोष सिंह, थलेश्वर साहू,भूलन सिंह, महेश्वर पैकरा ,अनूप सिन्हा, श्यामा पाण्डेय, अशोक सिंह, संदीप अग्रवाल, गीता जायसवाल, शशि तिवारी, मुकेश गर्ग,शशि कांत गर्ग,राजेश्वर तिवारी, दीपेंद्र चौहान, अजय श्याम, सत्यनारायण जायसवाल, दुर्गा शंकर जायसवाल,, अमीर चंद,कौशल सिंह, रविंद्र भारती, कपिल पाण्डेय, सुनील गुप्ता, लक्ष्मी राजवाड़े, मोहिनी झा,सुरेन्द्र राजवाड़े, सतवीर सिंह, अक्षय तिवारी, शीतल गुप्ता, राजेश तिवारी, मार्तंड साहू,लीलू गुप्ता, जयप्रकाश, राजकुमार गुप्ता, देवधन बिझिया, जगमोहन ,सुभाष राजवाड़े,त्रिभुवन सिंह शशि सिंह, अरूण राजवाड़े,रामानंद जायसवाल ,संध्या सिंह, रुकमणी, अम्बिका राजवाड़े, तिलविक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।