11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में ली गयी बैठक….

11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में ली गयी बैठक….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद  
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार 11 फरवरी 2023 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
जिसके संबंध में तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष सतीश कुमार खाखा के द्वारा आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत  के संबंध में सभी विभागों की बैठक ली गई। जिसमें अधिक से अधिक राजीनामा प्रकरणों के निराकरण के साथ- साथ अन्य विषयों पर चर्चा की गयी।
इस दौरान तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष सतीश कुमार खाखा , तहसीलदार एम एल भारद्वाज, पी एल व्ही नेहा कुशवाहा, पुलिस विभाग, बैंक विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर