भाजपा मंडल प्रतापपुर कि बैठक हुई संपन्न, ज़ोन एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों को दी गई जिम्मेदारी….।

प़़तापपुर
भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आज दिनाँक 09 जनवरी 2023 सोमवार को भाजपा कार्यलय प्रतापपुर में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल प्रतापपुर के पदाधिकारियों जॉन एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी समय सीमा के अंदर पुरा करने का आह्वान किया गया ।

विधानसभा चुनाव 2023 में  भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य के साथ कार्यकर्ताओं ने हमारा बूथ सबसे मजबूत का नारा लिया अपने अपने बूथ को मजबूती देने के लिए शक्तिकेन्द्र प्रभारी, संयोजक, और सह संयोजकों की मीटिंग सफलता पूर्वक पूर्ण हुई, इस बैठक में शक्ति केंद्र एवं मतदान केंद्र के सभी सम्माननीय कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को पुनः पार्टी कार्यक्रमों में सम्मिलित करना,माननीय मोदी जी द्वारा संचालित केन्द्र की योजनाओं को हर घर तक पहुचाना और लाभर्ती से मिलकर कैसे योजनाओं से बदलाव हुआ इस विषय पर चर्चा करना सुनिश्चित किया गया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह,किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुनील गुप्ता जी,प्रदेश व्यपारी प्रकोष्ठ कार्यसमिति सदस्य अम्बिका जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, मंडल महामंत्री अवधेश पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह, मंडल व्यपारी प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश तायल,वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रफुल्ल गुप्ता, जिला भजयुमो कार्यसमिति सदस्य विक्रम प्रताप सिंह, भजयुमो मंडल अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप एवं मंडल के समस्त शक्तिकेन्द्र प्रभारी ,संयोजक,एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।