बड़ी खबर : नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़, 2 जवान घायल…..

 

सुकमा

छत्तीसगढ़ में सुकमा के केरलापाल थाना क्षेत्र के चिचोरगुड़ा इलाके में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे यह मुठभेड़ एक घंटे तक चली। इस मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान को मामूली चोट आने की सूचना मिली रही है। घायल जवानों का इलाज चल रहा है। जवान रविवार सुबह सर्चिंग के लिए निकले थे। घायल जवान का नाम चमरू राम पोयाम, नेहरुलाल कश्यप है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चिचोरगुड़ा गांव के पास घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।  नक्सलियों से बीच मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हो गए हैं।  जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला। जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली मौके से भाग गए। इसी दौरान भाग दौड़ में दो जवान घायल हो गए। जवानों को गोली नहीं लगी है। मामूली चोट आई है। घायल दोनों जवानों को जिला अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। डीआरजी की टीम सुबह केरलापाल इलाके के जंगल में नक्सलियों की तलाश में गई थी।