कलेक्टर एसपी ने जिला के सीमावर्ती क्षेत्र अम्बिकापुर धनवार वाराणसी मार्ग स्टेट हाईवे दो ए का वीटी नवीनीकरण कार्य का किया निरीक्षण…..

 

* कार्य में धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की एवं कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ आज कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने जिला के सीमावर्ती क्षेत्र मोरन चौक पहुंचकर लोक निर्माण विभाग अंतर्गत अम्बिकापुर धनवार वाराणसी मार्ग स्टेट हाईवे दो ए का सी.जी.आर.आई.डी.सी.एल. योजना के अनुबंध क्र. 01/डी.एल./ 2022-23 के तहत चल रहे वीटी नवीनीकरण कार्य लम्बाई 17.40 कि.मी. का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्य में धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की एवं कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि वर्तमान में सूरजपुर जिला अंतर्गत 13.40 कि.मी. में से कि.मी. 67 ,68 एवं 69 में डब्ल्यू. एम.एम. एवं नाली का कार्य प्रगति पर एवं कि.मी. 68, 80, 81 एवं 82 / 2 से 4 गांव धोंधा एवं मोरन चौक में डीबीएम का कार्य प्रगति पर पाया गया। कार्य को त्वरित गति से समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती दीपिका नेताम, लोक निर्माण विभाग कार्यपालक अभियंता महादेव लहरें, एसडीओ राजीव वर्मा, एसडीओपी अमोलक सिंह, लोक निर्माण विभाग उपसंभाग वाड्रफनगर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।