कार्यकर्ताओं के परिश्रम व समन्वय से भाजपा का परचम लहराएगा – रामसेवक पैकरा

 

*प्रदेश का सभी वर्ग भूपेश सरकार से नाराज- संजय अग्रवाल*

शमरोज खान सूरजपुर
सूरजपुर– भाजपा जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षो की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ,जिला संगठन सह प्रभारी संजय अग्रवाल,प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, भीमसेन अग्रवाल, आरके शुक्ला, रामकृपाल साहू, प्रेमनगर विधानसभा सभा प्रभारी रामेश्वर पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

जिला संगठन सहप्रभारी संजय अग्रवाल के प्रथम सूरजपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया । पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि विधानसभा सम्मेलन मे कार्यकर्ताओं की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो इसके लिए सभी अभी से मतदान केन्द्रो का प्रवास कर तैयारी प्रारंभ कर दें।सभी स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों को जवाबदारी दी जाए। आपसी समन्वय व कार्यकर्ताओं के प्रयास सूरजपुर जिले मे भाजपा का परचम लहराएगा।

जिला सहप्रभारी संजय अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सूरजपुर मेरे लिए नया नही अविभाजित सरगुजा में छात्र राजनीति से लेकर युवा मोर्चा के दौर में हम सब लोग एक साथ मिलकर संघर्ष किए है। सभी कार्यकर्ता मेरी जवाबदेही के भाव के साथ पार्टी के कार्यो को संपन्न करें। कार्यकर्ताओं के उत्साह से सूरजपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटे जीतेंगे।सूरजपुर से जीत की बयार चलेगी जो रायपुर राजधानी तक पहुंचेगी।आगामी चार पांच महीने अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।प्रदेश का सभी वर्ग भूपेश सरकार से नाराज है।सभी कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा सम्मेलन की तैयारियों मे जुटें आगामी माह में प्रेमनगर व भटगांव विधानसभा का सम्मेलन प्रस्तावित है। उन्होंने विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रवास कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें।जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों मे सहयोग केन्द्र स्थापित करें।कार्यकर्ताओं को प्रदेश मंत्री, परमेश्वरी राजवाड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता आरके शुक्ल, भीमसेन अग्रवाल, रामकृपाल साहू ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल, मुरली सोनी, रितेश गुप्ता, लाल संतोष सिंह, भूलन सिंह ,अनूप सिन्हापुष्पा सिंह, महेश्वर सिंह, संदीप अग्रवाल, अशोक सिंह,शिवप्रसाद सिंह, थलेश्वर साहू, मुकेश गर्ग,शशि तिवारी ,राजेश्वर तिवारी, लवकेश पैकरा ,लक्ष्मी राजवाड़े, रविंद्र भारती, रामकरण साहू,कौशल सिंह, सत्यनारायण जायसवाल,राजेश यादव, अजय श्याम,शशिकांत गर्ग, दीपेंद्र चौहान,कपिल पाण्डेय,सुनील गुप्ता, रामानंद जायसवाल, रितेश जायसवाल,बलराम सोनी ,महबुल्ला रजा, डा. चतुर्वेदी, अरूण राजवाड़े, बीना गुप्ता, नूतन विश्वास, मोहिनी झा ,जगमोहन सिंह, जयप्रकाश, रामशिरोमणि साहू,अजय अग्रवाल, सुरेंद्र राजवाड़े, लीलू गुप्ता, मोहन शर्मा, देवधन बिझिया, सुभाष राजवाड़े,राजकुमार गुप्ता, अक्षय तिवारी, मार्तंड साहू, राजेश तिवारी रामेश्वर बैस, सुनील साहू,हेमदास मिश्रा, अशोक यादव सहित बडी संख्या मे भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।