कलेक्टर ने किया विकासखण्ड शंकरगढ़ का सघन दौरा, आंगनबाड़ी, स्कूल, अस्पताल व धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, स्कूल में शिक्षक की भूमिका में नजर आये कलेक्टर….

कलेक्टर ने किया विकासखण्ड शंकरगढ़ का सघन दौरा,

आंगनबाड़ी, स्कूल, अस्पताल व धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण,

स्कूल में शिक्षक की भूमिका में नजर आये कलेक्टर….

बलरामपुर :- अब्दुल रशीद

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विकासखण्ड़ शंकरगढ के दौरे पर रहे, इस दौरान उन्होंन ग्राम जोकापाट के आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम भरतपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व उप स्वास्थ्य दुर्गापुर तथा धान उपार्जन केन्द्र जमड़ी का औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सघन दौरा कार्यक्रम के तहत् ग्राम जोकापाट में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर आंगनबाड़ी के बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता से मिले तथा सहायिका से आंगनबाड़ी में दर्ज संख्या, व आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दी जाने वाली गर्म भोजन की जानकारी ली, उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिका को बच्चों के दर्ज संख्या के अनुरूप उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भरतपुर का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान कलेक्टर खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आये, उन्होंने कक्षा 9वीं के छात्रों को अंग्रेजी ग्रामर पढ़ाया, उन्होंने स्कूल के प्राचार्य से कक्षावार दर्ज संख्या के संबंध में जानकारी ली, कलेक्टर ने बच्चों की उपस्थिति कम होने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने प्राचार्य से शाला विकास समिति की बैठक कर विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज संख्या के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुर में उपलब्ध दवाओं की जानकारी लेते हुए प्रतिदिन आने वाले मरीजों की पंजी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता से उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिमाह होने वाले संस्थागत प्रसव के संबंध में जानकारी लेते हुए, गर्भवती माताओं का समय पर जांच एवं टीकाकरण करने के निर्देश दिये।

*कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केन्द्र जमड़ी का निरीक्षण*

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विकासखण्ड शंकरगढ़ के धान खरीदी केन्द्र जमड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केन्द्र में धान के रख-रखाव व उपलब्ध सुविधाओं तथा नमी मापक यंत्र, स्टैंसिल, किसानों से खरीदे गये धान की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी को देखकर धान की गुणवत्ता का आकलन किया, कलेक्टर ने समिति में धान बेचने वाले कृषकों से चर्चा करते हुए धान खरीदी केन्द्रों में दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

जिला प्रतिनिधि बलरामपुर