पिता से पुरानी रंजिश के कारण 6 वर्षीय मासूम का अपहरण कर की हत्या, शव को रहर खेत में किया दफन, पुलिस नेआरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

 

 

अंबिकापुर,

मासूम बच्चे का अपहरण कर हत्या करने के मामले में धौरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतकमासूम बालक का रिश्ते में चाचा है। मृतक के पिता से पुरानी रंजिश के कारण बच्चे का अपहरण कर गला दबाकरउसकी हत्या करने के बाद घर के पास रहर खेत में उसके शव का दफन कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफकार्रवाई कर जेल दखिल कर दिया है।

एसपी भावना गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंगोरी लोहारपारा निवासीजयाल ने शनिवार को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शुक्रवार को 6 वर्ष का मेरा बेटा अश्विन स्कूल गया था। शाम कोवापस घर आया और खेलने चला गया। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। किसी ने उसका अपहरण करलिया है। सूचना पर धौरपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक भोज कुमार गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारीदी। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंच कर बालक की तलाश कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस नेपरिजन के बयान के आधार पर गांव के ही अशोक कुमार पिता थीरन उम्र 20 वर्ष हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछकी तो वह बताया कि बच्चे के पिता के साथ पुरानी रंजिश होने के कारण अश्विन को खेलने के दौरान अपहरण करउसका गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और उसका शव अपने घर के पास रहर बाड़ी में गड्ढा खोद कर दफन कर दियाहै। पुलिस ने आरोपी अशोक को हिरासत में लेकर उसके निशानदेही पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मासूम के शवको बाहर निकलवाया गया और पीएम करवाया गया। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा363, 302 201 के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है। सहायक उप निरीक्षक विजय गुप्ता, सहायकउप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम, प्रधान आरक्षक जगसाय मरकाम, जयनाथ भगत, आरक्षक सीनू फिरदौसी, सचिन सिन्हा, सतेन्द्र दुबे, बृजेश राय, अतुल सिंह, कष्टहरण पैकरा, दिलीप मिंज, सयनाथलकड़ा नेसतोर कुजूर शामिल रहे। इधर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस टीमको प्रशंसा करते हुए नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

* पुलिस को आरोपी गुमराह करता रहा.

मासूम बालक की अपहरण की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच कर बच्चे की तलाश कर रही थी। इस दौरान आरोपी भीपुलिस के साथ मिलकर बच्चे की तलाशी करने में मदद कर रहा था। आरोपी पुलिस को काफी देर तक गुमराह करतारहा। अंत में परिजन के बयान शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस कोबताया कि मृतक के पिता जयपाल से पुरानी रंजीश था। कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर जयपाल ने आरोपीअशोक के साथ मारपीट किया था। इसी बात को लेकर अशोक ने जयपाल से रंजीश रखता था और बदले की भावनासे उसके 6 वर्षीय मासूम बेटे की हत्या कर बदला लेने की बात स्वीकार की है।