भंडरिया लैंपस का चुनाव संपन्न ,चंद्रशेखर सिंह बने लैंपस के नये अध्यक्ष….

भंडरिया लैंपस का चुनाव संपन्न ,चंद्रशेखर सिंह बने लैंपस के नये अध्यक्ष….
सत्येंद्र कुमार केसरी,,, भंडरिया
भंडरिया लैंपस का चुनाव संपन्न हो गया। नौका गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह लैंपस के नये अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किए गए। इसकी जानकारी देते हुए लैंपस चुनाव के निर्वाचित पदाधिकारी ने कहा कि चंद्रशेखर को 52 वोट मिला, जबकि उनके निकट प्रतिद्वंदी रमेश टोप्पो को 40 वोट मिला। साथ ही 10 सक्रिय सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है। इनमें देवानंद कुमार, राजेश कुमार वर्मा ,संजय केसरी, संतोष वर्मा ,सुशील कुमार सिन्हा, अंती टोप्पो, कुर्सेला केरकेट्टा, देव कुमारी देवी और सुनीता केरकेट्टा का नाम शामिल है। निर्वाचित पदाधिकारी ने कहा कि सभी निर्वाचित अध्यक्ष और सक्रिय सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा ।इस मौके पर काफी संख्या में लोग शामिल थे।