नगर पंचायत कर्मचारी रायपुर हड़ताल में होंगे शामिल नगर में समस्त मूलभूत सुविधा रहेंगी बंद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन…..

 

लखनपुर, अमित बारी

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर 27 नवंबर दिन रविवार को नगर पंचायत लखनपुर समस्त प्लेसमेंट कर्मचारी बूढ़ा तालाब रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल रहेंगे जिसे लेकर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने 23 नवंबर दिन बुधवार को लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेखित है कि 27 नवंबर दिन रविवार को कर्मचारियों के 1 दिवसिय हड़ताल में शामिल होने पर लखनपुर नगर के समस्त मूलभूत सुविधा बंद रहेगी ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पंचायत लखनपुर प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील भारती, उपाध्यक्ष देव विष्णु साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश राम, सचिव राम हरि शर्मा एवं समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे।