प्रदेश प्रभारी डॉ प्रकाश अनंत पांच दिवस के राजस्थान प्रवास पर, भारत जोड़ो यात्रा में देंगे अभूतपूर्व योगदान….

कोरबा। असंगठित कामगार एवम कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रदेश प्रभारी राजस्थान डॉ प्रकाश अनंत 5 दिन के प्रवास पर राजस्थान प्रदेश रहेंगें। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य भारत जोडो यात्रा में राजस्थान प्रदेश की भूमिका को अभूतपूर्व, अविस्मरणीय बनाने हेतु प्रयास है।

प्रभारी डॉ अनंत की नियुक्ति असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ उदित राज जी ने 3 नवंबर 2022 को किया गया है, उन्हें यह विशेष जिम्मेदारी राजस्थान प्रदेश में संगठन को मजबूत करने साथ ही संभावित 3 दिसंबर को राजस्थान प्रदेश में श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही भारत जोडो यात्रा के कुशल संचालन हेतु नियुक्त किया गया है। जिस तारतम्य में डॉ अनन्त 5 दिवस के प्रवास पर 15 नवंबर से 20 नवंबर तक रहेंगे। प्रदेश प्रभारी डॉ अनन्त जी के 5 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा चुकी है। राजस्थान प्रदेश के चेयरमैन सूरज मल कर्दम जी द्वारा अनवरत संगठन को जन जन तक पहुचाने प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में अभी तक कि नियुक्ति में संभाग प्रभारी जयपुर संभाग श्री बने सिंह मीणा जी अजमेर संभाग श्री मोहम्मद अयूब, उदयपुर संभाग श्री हरिकिशन तिवारी जी, कोटा संभाग श्री सी पी आर्य जी भरतपुर संभाग श्री रामप्रसाद गुर्जर जी जोधपुर संभाग श्री ओ पी जयपाल, बीकानेर संभाग श्री विशाल यादव जी नियुक्ति की गई है। जो भारत जोडो यात्रा के सफल संचालन हेतु समस्त जिले, ब्लॉक एवम ग्राम पंचायतों में सघन दौरा कर रहे हैं।

✍️साकेत वर्मा /जिला प्रतिनिधि कोरबा