सफलता पाने के लिए कई बार हारना पड़ता है, सफल व्यक्ति रिस्क लेता है :हेमंत उपाध्याय

 

 

* संभाग स्तरीय युथ फोरम शिविर ट्रेकिंग,हाईक,स्वच्छता व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न *

सूरजपुर.  सम्भाग स्तरीय पांच दिवसीय युथ फ़ोरम शिविर क़ुदरगढ़ ओड़गी विकास खंड में भारत स्काउट के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल लाल चंद्राकर, राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन एवं संयुक्त संचालक सरगुजा संभाग हेमंत उपाध्याय के दिशा निर्देशन में संचालित हुवा। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में अध्यक्षता हेमंत उपाध्याय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग थे, मुख्यातिथि नरेश राजवाड़े जिला पंचायत उपाध्यक्ष व अध्यक्ष शिक्षा विभाग, दुर्गा शंकर दीक्षित अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड सूरजपुर, विधायक प्रतिनिधि राजू सिंह, नरेंद्र दुबे बीआरसी, गौतम कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ओड़गी, राजेन्द्र यादव महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओड़गी, भईया लाल यादव, दीपक गुप्ता, विवेक गुर्जर, शीतल प्रसाद मौजूद थे।
आपको बता दें कि संभाग स्तरीय पांच दिवसीय युथ फोरम शिविर क़ुदरगढ़ में सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर के सीनियर स्काउट/ गाइड/ रोवर/ रेंजर शामिल थे। इस कार्यक्रम में युवा स्काउट गाइड में जीवन शैली विकसित करना उद्देश्य था। इस कार्यक्रम में सामाजिक, शारीरिक, बौद्धिक व नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने के बताई गई।

*सफलता पाने के लिए कई बार हारना पड़ता है, सफल व्यक्ति रिस्क लेता है.

युथ फोरम शिविर के अध्यक्षता करते हुए आदरणीय हेमंत उपाध्याय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग ने स्काउट गाइड के छात्रों को अपने जीवन के अनेक सत्य घटना पर आधारित उदाहरणों को देते हुए कहा कि जीवन में सफलता ऐसे नहीं मिलती हमें सफलता पाने के लिए कई बार हारना पड़ता है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर्वत में चढ़ने के लिए भी पर्वतारोही को कई बार हारना पड़ा फिर भी हार नहीं माने और निरंतर प्रयास किये अंत में उनको सफलता हासिल हुई। हमें भी अपनी जिंदगी में कई बार असफलताएं मिलती है लेकिन हमें उस असफलताओं से हारना नहीं है बल्कि रिस्क लेते हुये कई बार असफल होने पड़ता है एक दिन ऐसा आता है कि हम उस मुकाम में पहुंच जाते हैं जहां हमें जाना है। इसी तरह आप सभी असफल होने के बाद भी चुप न बैठें, हमेशा प्रयास करते रहें। सफल व्यक्ति एक सफल होने के बाद दूसरी सफलता के लिए प्रयास करता है। सफल व्यक्ति रिस्क लेता है, सफल व्यक्ति जनकल्याण का कार्य करता है। जब हमें घर मे बड़े कुछ कार्य बोलते हैं तो हमे बुरा लगता है, बहुत सारी चीजें हमे अच्छी नहीं लगती है। हमारे जीवन में बड़े बुजुर्ग हमारे शिक्षक जो बोलते है उसे कर लिया करो जब करोगे तो सुखी हो जाओगे। मेरा जीवन शिक्षक के रूप में विद्यार्थी है। मेरे विद्यालयीन समय में मैंने विद्यालय में हर एक छात्रों का अटेंडेंस जब एक सुविचार बोलने पर मिलता था। अनेक सत्य घटना पर आधारित उदाहरण प्रस्तुत कर आदरणीय जेडी सरगुजा संभाग ने स्काउट गाइड को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आगे कहा जीवन में आपसे बड़े शिक्षक बोलते हैं उसे करना चाहिए अगर नहीं करोगे तो पछताओगे। आप नहीं जानते कौन कब फायदा दे दे। स्काउट गाइड में आप लोगों ने बहुत कुछ सीखी होंगी जो आपके जीवन मे काम आने वाली है। इसके साथ ही स्काउट गाइड को सफलता के लिए अनंत शुभकामनाएं दिए।

*युथ फोरम शिविर में हुए अनेक गतिविधि, स्काउट गाइड सीखे नैतिक मूल्य.

युथ फोरम शिविर के संचालक त्रिभुवन शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय युथ फोरम शिविर में छात्रों के जीवन के हर पहलुओं को शामिल कर शिक्षा सेशन लिया गया। इस कार्यक्रम में उत्तम सेहत के लिए बेडेन पावेल का 6 कसरत नियमित कराई गई, प्रत्येक दिवस सांध्य बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई जिससे छात्रों में संगीत और नृत्य कौशल विकसित हो, एक दिन क़ुदरगढ़ धाम में ट्रेकिंग का आयोजन किया गया और स्काउट गाइड को ट्रेकिंग के महत्व को बताया गया, इस कार्यक्रम में एक दिन का हाईक कार्यक्रम किया गया जिसमें बाहर में बिना बर्तन के व्यंजन बनाकर वनभोज किया गया व सीखे अभाव में कैसे जीवन बिताई जाती है व स्वच्छता कार्यक्रम भी की गई और स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

*स्काउट गाइड जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है.

भारत स्काउट गाइड सूरजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर दीक्षित ने कहा भारत स्काउट गाइड युथ फोरम शिविर का पांच दिवसीय शिविर में स्काउट गाइड को अनेक गतिविधियों के माध्यम से सर्वांगीण विकास के लिए पहल किया जो हमारे जीवन में काम आएंगी व हमें जीवन मे आगे बढ़ने का मार्ग तय करता है। इस कार्यक्रम के दौरान इस कार्यक्रम में शिविर सहायक संचालक रामदत्त पटेल, शैलेंद्र मिश्रा, जेरमिना एक्का, सहायक में नागेश्वर साहू, उमेश गुर्जर, बेलभद्र देवांगन, सूरजपुर एडीओसी कन्हैया लाल सोनी, वंशगोपाल, गोवर्धन सिंह, मीना राजवाड़े, कृष्ण कुमार ध्रुव भारत स्काउट गाइड जिला सूरजपुर व भारत स्काउट गाइड सरगुजा संभाग मीडिया प्रभारी थे, इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोगी कुंजलाल यादव भारत स्काउट गाइड ब्लॉक सचिव ओड़गी, राकेश सिंह ब्लॉक काउंसलर ओड़गी,रामकुमार कुशवाहा, भीम प्रसाद पैंकरा का रहा। प्रभारी पनमेश्वर पैंकरा, मंगल तिर्की, सुनील बड़ा, अनूप कुमार पटेल, संध्या तिर्की, मनीषा विमला बरला, विजय कुजूर, सुचिता टोप्पो, लक्ष्मी गुप्ता थे व इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सर्विस कार्य में सेवा देने सूरज पटेल, रोवर सर्विस कुश कुमार कश्यप, लव कुमार कश्यप, धीरज पटेल, तुलेश्वर राजवाड़े, अरविंद बड़ा, सुशांत मिंज, रेंजर रीनू विश्वकर्मा, दीक्षा यादव, निरुपमा टोप्पो, रितिका व गुंजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।