महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के दिए टिप्स…

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के दिए टिप्स
केराडीह में आयोजित हुआ महिला स्वयं सहायता समूह का सम्मलेन
विधानसभा कुनकुरी अंतर्गत केरडीह में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं विधायक यू. डी. मिंज शामिल हुए ।
संसदीय सचिव एवं विधायक यू. डी. मिंज ने प्रगति समूह केराडीह द्वारा बनाए जा रहे सुगंधित अगरबत्ती खरीद कर पहले ग्राहक बने और अगरबत्ती ख़रीद कर समूह की बोहनी करवाई।
संसदीय सचिव एवं विधायक यू. डी. ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार रूप से बताया। उन्होंने कहा कि आसपास उपलब्ध चीजों का उत्पादन कर समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है. समूह की महिलाएं मशरूम उत्पादन कर अधिक लाभ कमा सकती है इसमें लागत कम और मुनाफा अधिक है. उन्होंने कहा कि महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं सशक्त हों इसके लिए सरकार के द्वारा अनेक प्रयास किया जा रहा है जिसका लाभ ले उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सीधे अपनी समस्याओं को मिलकर अवगत कराएं महिलाओं को आगे बढ़ाने उन्हें सशक्त करने में मेरी ओर से जो भी सहयोग होगा मै सदैव तत्पर रहूँगा इस अवसर केराडीह ग्राम पंचायत की महिला स्व सहायता समहू के सदस्यगण एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।