भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी, भव्य स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को मिली जवाबदारी…..

 

 

* कृष्णपुर-चंदरपुर-अग्रसेन चौक पर भव्य स्वागत के लिए अलग- अलग मोर्चा प्रकोष्ठों को जवाबदारी.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव के प्रथम सूरजपुर आगमन पर जिला भाजपा द्वारा भव्य तैयारियां की गई हैं।जहां सूरजपुर जिले की सीमा से भाजयुमो द्वारा भव्य बाइक रैली के साथ स्वागत किया जाएगा।वहीं मंडल देवनगर के कृष्णपुर चौक पर स्थानीय पदाधिकारी ,अजजा मोर्चा व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही है। कृष्णपुर में पारंपरिक रूप से स्वागत सैला सुग्गा नर्तक दल के साथ किया जाएगा।देवनगर व आसपास के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के लिए कृष्णपुर मे भव्य मंच तैयार किया गया है।

सूरजपुर ग्रामीण मंडल द्वारा चंदरपुर मे स्वागत किया जाएगा।शहर मंडल सूरजपुर व किसान मोर्चा द्वारा नगर के मध्य अग्रसेन चौक स्वागत की तैयारी की गई है। इसके अलावा अलग अलग मंडलो से बडी स्ंख्या में कार्यकर्ता सेवाकुंज के कार्यकर्ता सम्मेलन मे शामिल होंगे जहां प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल के मार्गदर्शन में स्वागत की तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है तथा अलग अलग मंडलो की बैठक कर जवाबदारी सौपी गई है।भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने देवनगर व शिवनंदनपुर के मंडलो की बैठक कर स्वागत कार्यक्रम मे शामिल होने कार्यकर्ताओं से अपील किया है । विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ द्वारा अलग अलग बैठक कर स्वागत समारोह की तैयारी की जा रही है।

*सेवाकुंज में भाजयुमो द्वारा किया जाएगा रक्त दान शिविर का आयोजन*

भाजयुमो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्त दान का कार्यक्रम रखा गया है।भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती ने बताया कि जिले भर बड़ी संख्या मे लोग रक्तदान के लिए उत्साहित हैं।शिविर मे 110 यूनिट ब्लड डोनेट का लक्ष्य रखा गया है।

*मोदी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष करेंगे वृक्षारोपण.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव नवीन भाजपा कार्यालय परिसर मे पौधरोपण करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से लेकर 02अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा कार्य के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसकी शुरुआत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सूरजपुर जिले से करेंगे।