जिले में 09 सितम्बर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 14 सितम्बर को मॉप-अप दिवस आयोजन…….

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ सूरजपुर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जिला समन्वय समिति का गठन किया गया। बैठक में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी एवं अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 09 सितम्बर 2022 को किया जायेगा तथा छुटे हुए बच्चों को यह दवा 14 सितम्बर 2022 को मॉप-अप दिवस पर खिलायी जायेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत 01 से 19 वर्षीय बच्चों किशोर, किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजॉल स्कूल, कॉलेज एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में खिलायी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया जायेगा। एल्बेंडाजॉल की खुराक 01 से 02 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को आधी गोली तथा 03 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को एक पूरी गोली खिलायी जायेगी। जिला में कुल 319248 बच्चों, किशोर, किशोरियों (01 से 19 वर्ष) के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर द्वारा उक्त दिवस पर निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की खुराक लेने हेतु आम जनता से अपील की गयी है ।