परख संस्था द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम का किया गया शुभारंभ….
वाड्रफनगर में परख संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शर्मिला परीडा प्रज्ञा, रानी दुर्गावती कॉलेज के प्राचार्य सुधीर सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमित यादव, धीरेन द्विवेदी सांसद प्रतिनिधि, आचार्य हरि प्रसाद मिश्र, पंकज गुप्ता पार्षद, दिनेश दुबे पार्षद, जसवंती खाखा पार्षद, विनोद जायसवाल जिला पंचायत सदस्य, पवन गुप्ता उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक आर्यन शर्मा एवं उनके सहयोगी श्रीमति नेहा दास, श्रीमती दिव्या यादव, अंगद तिवारी, धर्मेंद्र उपाध्याय, सुरेश यादव, श्रीमती संगीता कुशवाहा, नेहा केसरी, आशीष कुमार शुक्ला इन सभी स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम में आए सभी लोगों ने इस संस्था के संचालन की तारीफ की और सौभाग्य की बात बताई लोगों का कहना था कि यह संस्था बुजुर्गों के हित में लगातार आगे कार्य करता रहेगा।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर