नेता प्रतिपक्ष आगमन पर कार्यकर्ताओं ने आतिशी स्वागत किया, नेता प्रतिपक्ष बोले-एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों, ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तो……

 

*छत्तीसगढ़ मे विकास पीछे व अपराध आगे बढ़ रहा -चंदेल*

*राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का रायपुर प्रवास 09सितंबर को, कार्यक्रम में सूरजपुर से 17सौ से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल*

शमरोज खान सूरजपुर
सूरजपुर – भाजपा द्वारा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के सूरजपुर आगमन पर ऐतिहासिक व गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तिलसिवा दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब व उत्साह देखते ही बन रहा था।लंबे अरसे के बाद या यूं कहे कोरोना काल के बाद भाजपा पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ता रायपुर के आंदोलन से रिचार्ज नजर आए। नेता प्रतिपक्ष बनने उपरांत प्रथम सूरजपुर प्रवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मै कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत हूं,उन्होंने कहा जिस तरह से आप सुबह से ही सूरजपुर जिले की सीमा से स्वागत के लिए खड़े है इसके लिए मै सिर्फ यह कह सकता हूं कि *एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों, ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों*।उन्होंने आगामी 09सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रायपुर प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरे प्रदेश भर के बूथ अध्यक्षो को संबोधित करेंगे।श्री चंदेल ने कहा कि सूरजपुर जिले से लगभग 1700से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारी सम्मिलित होंगे जिसमें बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक व सहसंयोजक के अलावा वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं।उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि रायपुर मे भाजयुमो के आंदोलन से सरकार सहमी हुई है तथा जब भी तरूणाई ने अंगड़ाई ली है प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन निश्चित हुआ है।सड़क पर प्रदर्शन के बाद अब बूथो पर लड़ाई लड़ेंगे जहां से सत्ता परिवर्तन की असली लड़ाई होनी है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम व वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में2023मे छत्तीसगढ़ मे भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है। प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार नही भूपेश का कुशासन चल रहा है।इस राज मे विकास पीछे और अपराध आगे बढ रहा है तथा सरकार के संरक्षण में अपराधी पनप रहे हैं।उन्होंने कहा कि सूरजपुर व बलरामपुर जिले मे बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन हो रहा है जिससे जीवनदायिनी नंदिया अस्तित्व खोते जा रही हैं।पूरे प्रदेश के कर्मचारी22अगस्त से आंदोलनरत थे लेकिन सरकार ने बल पूर्वक आंदोलन को कुचलने का काम किया है।देश के दो राज्यों छत्तीसगढ़ व राजस्थान तक कांग्रेस की सरकार सिमटी हुई लेकिन इस प्रदेश में कांग्रेस के साथ -साथ सरकार भी गुटबाजी की शिकार है।भाजपा कह रही थी कि छत्तीसगढ़ के 8लाख गरीब परिवार के प्रधानमंत्री आवास भूपेश सरकार के कारण नही बन रहे है लेकिन अब तो सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने पत्र लिखकर सरकार की पोल खोल दी है।उन्होंने कहा कि अटल जी आज हमारे बीच नही है लेकिन छत्तीसगढ़ का निर्माण उन्ही के देन है तथा पिछले पन्द्रह वर्षों के विकास ने छत्तीसगढ़ को अलग पहचान दी है।भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी नई जिम्मेदारी के बाद पहली बार हम सबके बीच आएं जिसे लेकर कार्यकर्ताओं मे खासा उत्साह है।बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अलग अलग स्थान पर स्वागत किया है।उन्होंने आगामी09सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा के रायपुर कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं को शामिल होने का अपील किया।इस दौरान पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े, संगठन प्रभारी राजा पांडेय,मेजर अनिल सिंह, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, आर के शुक्ल, अखिलेश सोनी,पूर्व सांसद कमलभान सिंह, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, रामकृपाल साहू,जवाहर गुप्ता, प्रबोध मिंज,गौरीशंकर अग्रवाल, चरण सिंह अग्रवाल, कुलवंत सिंह, मोहन सिंह, सत्यनारायण सिंह मंचासीन रहे।

*प्रदेश भाजपा से नियुक्त विधानसभा प्रभारी भी बैठक में हुए शामिल*

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा विधानसभा वार अलग अलग प्रभारियों की नियुक्ति की है जो विधानसभा चुनाव तक क्षेत्र मे कार्यकर्ताओं से समन्वय कर कार्यक्रमों को क्रियान्वित करेंगे। आज इस बैठक में प्रेमनगर विधानसभा प्रभारी जवाहर गुप्ता कोरिया,भटगांव प्रभारी प्रबोध मिंज सरगुजा, गौरीशंकर अग्रवाल राजपुर शामिल हुए तथा मंडल अध्यक्षों से चर्चा कर आगामी प्रवास की योजना बनाई।

*कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह जगह जगह हुआ भव्य स्वागत*

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के प्रथम सूरजपुर प्रवास को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित दिखे। अलग-अलग मोर्चा प्रकोष्ठ ने परंपरागत रूप से स्वागत किया।सूरजपुर जिले के सिलफिली में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व मे बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा व आरती उतारकर स्वागत किया।वहीं विश्रामपुर बस स्टैंड के.समीप भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का स्वागत अभिनंदन कर बाइक रैली निकाली।पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रामानंद जायसवाल व महामंत्री दीपक गुप्ता के नेतृत्व मे पंचवटी ढाबा के समीप जोरदार स्वागत किया गया।जहाँ बडी संख्या मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

*किसान मोर्चा ने भेंट किया प्रतीक चिन्ह हल*

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू व महामंत्री द्वय कपिल पाण्डेय व सुनील गुप्ता के नेतृत्व में किसान मोर्चा ने स्वागत किया। उन्होने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का स्वागत करते हुए कृषि उपकरण हल भेट किया वहीं भाजपा मंडल प्रेमनगर द्वारा अध्यक्ष जगमोहन सिंह व प्रभारी भूलन सिंह की उपस्थिति मे तीर धनुष भेंट किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बनारसी जायसवाल ,राजेश अग्रवाल, मुरली सोनी ,लाल संतोष सिंह, भूलन सिंह, अनूप सिन्हा, रामू गोस्वामी, महेश्वर पैकरा, पुष्पा सिंह, थलेश्वर साहू ,अशोक सिंह, श्यामा पांडेय ,संदीप अग्रवाल, शिव प्रसाद सिंह, गीता जायसवाल, शशि तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, राजेश्वर तिवारी, बसंत कुशवाहा, कौशल सिंह, रामानंद जायसवाल, रविंद्र भारती, लक्ष्मी राजवाड़े, रामकरण साहू,लालचंद कुर्रे, सत्यनारायण जायसवाल, दुर्गा शंकर जायसवाल, शशि कांत गर्ग,दीपेंद्र चौहान,दीपक गुप्ता, कपिल पाण्डेय, सुनील गुप्ता, शंकर जिंदिया,सावन गोयल ,सुनील साहू,प्रकाश दुबे,नूतन विश्वास,शांति सिंह, बलराम सोनी,अशोक गुप्ता,इजराइल खान,जियाजुल हक,लालबहादुर तिवारी, अजय श्याम,अजय अग्रवाल, राजेश तिवारी, रामेश्वर बैस,मार्तण्ड साहू,देवधन बिझिया,मोहन शर्मा, जगमोहन सिंह, जय प्रकाश, रामशिरोमणि, सुरेंद्र राजवाड़े, लीलू गुप्ता, अक्षय तिवारी, सुभाष राजवाड़े, राजकुमार गुप्ता, शैलेश्वर सिंह, राजेश यादव,भगवान मिश्रा, मोहिनी झा सुमन सिंह ,शांति सिंह, सरोज साहू,अनिता मिश्रा तिवारी देवमुनिया साहू ,आनंद सोनी, जयशंकर देवांगन, शिवशंकर साहु,किसन देवांगन,संजू सोनी मौजूद रहे।