नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस कप्तान को सौंपा ज्ञापन……

 

 

* नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग*

*भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन*

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर– सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर के ग्राम सपहा की नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा है। आज भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व मे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े ने गत दिनों जिले के बिहारपुर क्षेत्र की सपहा निवासी नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की है।बताया गया है कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के सरईझर निवासी मुस्तफीज अंसारी ने 25 अगस्त को लड़की का अपहरण कर ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया।भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया है कि चांदनी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया है जबकि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने की शिकायत पीड़िता के पिता ने थाने मे दर्ज कराई है। भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोषी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की है।इस दौरान सुमन सिंह ,शाति सिंह ,किरण खेस,मुरली सोनी, भूलनसिंह, संदीप अग्रवाल, सुरेंद्र राजवाड़े मौजूद रहे।