पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने वाले आरोपी को चंद घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार….

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने वाले आरोपी सुनील खाखा को चंद घंटे में कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम करंजटोली खड़सा की घटना।

आरोपी की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी तालाब से किया गया बरामद
आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 184/2022 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.08.2022 को प्रार्थी प्रियेश केरकट्टा उम्र 21 निवासी करंजटोली ने थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पुरानी रंजिश को लेकर सुनील खाखा ने उसके पिता प्रबल केरकेट्टा उम्र 50 साल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिया है, उक्त रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 184/22 धारा 302 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त प्रकरण की विवेचना दौरान थाना कुनकुरी द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी सुनील खाखा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जो आरोपी सुनील खाखा ने प्रबल केरकेट्टा की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करना स्वीकार किया और सबूत छुपाने के लिए आरोपी कुल्हाड़ी को तालाब में फेकना बताया, आरोपी से गवाहों के सामने पूछताछ कर उक्त कुल्हाड़ी को तालाब से बरामद किया गया।
सुनील खाखा का मृतक प्रबल केरकेट्टा के साथ पूर्व में भी शराब पीकर लड़ाई झगड़ा हुआ था, आरोपी सुनील को यह डर था की मृतक आरोपी की हत्या करने वाला है जिस डर से सुनील घटना दिनांक को शराब पीने के बाद प्रबल केरकेट्टा का लोकेशन पता किया, घटना दिनांक को प्रबल करंजटोली में एक व्यक्ति के घर में जाकर सो गया था, इसकी जानकारी सुनील खाखा को हुआ जो लगभग 12/30 बजे के आसपास प्रबल केरकेट्टा के पास गया जहा आसपास देखा तो घर में कोई नहीं था जो मौका पाकर सुनील वही रखे कुल्हाड़ी से प्रबल से सिर में एक बार प्रहार किया जिससे प्रबल के सिर से खून निकलने लगा सुनील डर से वहा से भागकर कुल्हाड़ी को तालाब में फेक दिया, कुछ देर में प्रबल केरकेट्टा की मृत्यु हो गई। गवाहों के कथन, आरोपी से बरामद कुल्हाड़ी व अन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी सुनील खाखा उम्र 45 निवासी करंजटोली को दिनांक 31.08.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि. रामजी साय पैकरा, स ऊ नि मानेश्वर साहनी आर. विनोद तिर्की, नंदलाल यादव, गणेश यादव, गोविंद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।