अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के हड़ताल का नौवा दिन : तीज व्रत कथा मातृशक्ति द्वारा उपवास रखकर आंदोलन स्थल पर किया गया पूजा पाठ…..

 

 

प्रतापपुर/ सूरजपुर

प्रतापपुर ब्लॉक इकाई अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन का नौवा दिन तीज व्रत कथा मातृशक्ति द्वारा उपवास रखकर भोलेनाथ का आह्वान कर आंदोलन स्थल पर पूजा पाठ किया गया एवं जो भी आशीर्वाद स्वरुप राशि प्राप्त हुआ, उसे पुजारी  को दान ना करते हुए, यह निर्णय लिया गया कि हमारे प्रदेश के मुखिया  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का वित्तीय स्थिति खराब हो जाने के कारण मुख्यमंत्री राहत कोष में चेक राशि भेजने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

 श्रीमती अनामिका तिवारी, प्रतिमा सिंह का कहना है कि हमारे मुख्यमंत्री का प्रदेश सर्व संपदा से भरपूर है, पर पता नहीं प्रदेश कोष कर्मचारीयों के लिए खाली क्यों है??? यह समझ से परे है नारी शक्तियों ने सादर अनुरोध किया है जल्द से जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो हम आंदोलन को और उग्र रूप में परिवर्तित कर देने का भी विचार एवं निर्णय लिए हैं।

* शिक्षा मंत्री महोदय से मुलाकात किए फेडरेशन के लोग.

प्रतापपुर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संरक्षक अनुजेश्वर पांडेय के साथ ब्लॉक संयोजक प्रतापपुर राजकुमार सिंह के अगुवाई में शिक्षा मंत्री  से मुलाक़ात कर अनुरोध पूर्ण निवेदन किया गया कि हमारी मांग जल्द से जल्द पूरा किया जाए हम सब अपने कार्यों पर वापस लौटे और साथ में ही ज्ञापन दिया गया।

आज पूरे हर्षोल्लास के साथ भजन मंडली का भी मंडली संचालक के रूप में मुन्ना राजवाड़े , जय गुप्ता, पवन पटवारी, घासीराम इनके द्वारा अद्भुत भजन की प्रस्तुति की गई, साथ मे जोश पूर्ण वातावरण महिला साथियों का भी सहयोग एवं जोरदार गायन के साथ श्रीमती पूजा मिश्रा, कुंती पांडेय, उपासना यादव, आशा शुक्ला के साथ सभी साथियों ने भाग लिया। साथ में ही आज के कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति पूर्ण रूप से निम्न लोगों की रही – चंद्रावती कुशवाहा, संजीव त्रिपाठी, सुचित्रा मेहता, शशिकला रवानी, उर्मिला देवी, रोजालिया टोप्पो, शांति सिंह, जोस्फीना पल्हे, तरसीला तिर्की, लीलावती आदि उपस्थित रहे।तीज पर्व कार्यक्रम का संचालन कृपालनाथ तिवारी  ने किया  साथ ही उनके सहयोगी के रूप में महावीर ठाकुर  का विशेष योगदान रहा।