एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हुवा ‘शिक्षक-पालक सम्मेलन’ का आयोजन…..

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा पत्थलगांव में हुवा ‘शिक्षक-पालक सम्मेलन’का आयोजन

एकलब्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार भारद्वाज के अध्यक्षता में ये आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के शुरूआत में प्राचार्य द्वारा एकलव्य विद्यालय स्थापना के उद्देश्य एवं लक्ष्य के बारे में विस्तार से सभी को बताया गया। विद्यालय के बेहतर संचालन के लिए “पालक- शिक्षक समिति” का गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से कृष्ण कुमार डनसेना को अध्यक्ष, देवानन्द नाग को उपाध्यक्ष और नेहरू राम भोय को सचिव चुना गया। सदस्य में रमेश प्रधान, इमानुवेल एक्का, श्रीमती दिव्या सिंह ध्रुव, चमरसाय एक्का,बसंती पैंकरा, श्रीमती सीता बाई, रोशनी एक्का,अजय कुमार भगत, फिलोमीना तिग्गा, उर्मिला बाई, अंजू टोप्पो, पुष्पराज पैंकरा तथा शाला के वरिष्ठ शिक्षक च्यवन साय बाज, राजेश भगत, बाबूलाल वर्मा,शशि देवी भगत को मनोनीत किया गया है। बैठक में विषयवार प्रगति, छात्रावास में स्वास्थ्य-भोजन व्यवस्था, नियमित उपस्थिति, पाठ्यक्रम एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा किया गया।सभा के अंत में प्राचार्य  ए.के.भारद्वाज द्वारा सभी पालकों का आभार प्रदर्शन किया गया।