रौनियार समाज ने सिविल अस्पताल में मरीजो को किया फल बिस्किट और पानी वितरण…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

आजादी के दिन 15 अगस्त अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रौनियार समाज पत्थलगांव ने सिविल अस्पताल में मरीजो को किया फल बिस्किट और पानी वितरण


15 अगस्त सोमवार के दिन रौनियार समाज पत्थलगांव ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल में मरीजो को किया फल बिस्किट और पानी, वितरण जहां देश आज आजादी का महापर्व मना कर झूम रहा है। हर घर से लेकर सभी सरकारी विभागों में सिर्फ और सिर्फ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। सुबह से ही लगातार हो रही बारिश से पूरा शहर तर बतर हो चुका है। पर आजादी का महापर्व अमृत महोत्सव जैसा समय जब लोगो को मिला तो हर ब्यक्ति अपने अपने तरीके से स्वंतत्रता दिवस को सेलिब्रेट कर रहा है। तब पत्थलगांव का रौनियार समाज ने सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों की तरफ रुख किया और अस्पताल के भर्ती मरीजो के साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र के भर्ती बच्चों के साथ प्रसूति वार्ड के मरीजो को भी फल, बिस्किट और पानी की बोतल भेंट कर उन सभी के जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की इस दौरान सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर जेम्स मिंज के साथ ही पत्थलगांव रौनियार समाज के मुखिया अरुण गुप्ता, रौनियार समाज पत्थलगांव के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मदन गुप्ता, विजय गुप्ता, शम्भू गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, रोहित गुप्ता, चिन्टू गुप्ता, विशाल गुप्ता, महेश गुप्ता,अनूप गुप्ता, प्रेम गुप्ता, रोहित गुप्ता, देव गुप्ता, पवन गुप्ता, ओम गुप्ता, प्रताप गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता, सहित अन्य रौनियार समाज के लोग उपस्थित रहे।