लखनपुर, उदयपुर क्षेत्र को सुखा घोषित करने भाजपा, भाजयूमो व किसान मोर्चा द्वारा सौंपा गया एसडीएम को ज्ञापन….

 

 

लखनपुर ,अमित बारी

आज दिनाँक 03/08/2022 दिन बुधवार को भाजपा भाजयूमो व किसान मोर्चा लखनपुर के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम उदयपुर लखनपुर को सौंप क्षेत्र में अल्प वर्षा की समस्या के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया गया। पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के किसान मौसम की मार झेल रहे हैं लखनपुर उदयपुर तहसील क्षेत्र में सामान्य से बहुत कम वर्षा हुई है। ऐसी भयावह स्थिति में क्षेत्र के किसान बैंकों से अच्छी उपज हेतु लिए गए कर्ज को लेकर बहुत चिंतित हैं।भाजपा संगठनों द्वारा जल्द से जल्द लखनपुर उदयपुर तहसील को सुखाग्रस्त करने व किसानों का कर्ज माफ करने हेतु निवेदन किया गया।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 01/08/22 के अपने पत्र में लखनपुर उदयपुर तहसील क्षेत्र को अनदेखा किया गया है ऐसी स्थिति में अगर सरकार किसान के हित मे कदम नही उठाती है तो भाजपा संगठन किसानों को साथ ले कर सड़क और आंदोलन करने हेतु बाध्य रहेंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू के मार्गदर्शन में हर्ष वर्धन पाण्डेय, अभिमन्यु सिंह, मुकेश ठाकुर, दिव्यांश गुप्ता,महेश्वर राजवाडे, अखंड विधायक, कृष्णा राजवाडे, अनिल राजवाडे, रविन्द्र राजवाडे, जनक राम, संजीव सेठ, देहूत सिंह आदि उपस्थित थे।