स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 भारत सरकार में जशपूर जिले के कुल 38 विद्यालय हुवे शामिल जिनमे से 5 स्कूल ने राज्य स्तर में मारी बाजी….

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 भारत सरकार में जशपूर जिले के कुल 38 विद्यालय हुवे शामिल जिनमे से 5 स्कूल ने राज्य स्तर में मारी बाजी

मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 हेतु जिला स्तर पर निम्नानुसार कार्यवाही संपादित की गई


1. प्रथम चरण अंतर्गत शाला के प्राचार्य/प्रधान पाठकों द्वारा अपनी शाला का स्वमूल्यांकन कर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के पोर्टल में ऑनलाईन प्रविष्टि की गई। कलेक्टर रितेश अग्रवाल के निर्देशन में समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के द्वारा उक्त कार्य में 100% उपलब्धि प्राप्त की गई। 2. शालाओं द्वारा स्वमूल्यांकन से प्राप्त रैकिंग के आधार पर 03 स्टॉर से 05 स्टॉर प्राप्त शालाओं का
मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा भौतिक सत्यापन कर जिला स्तरीय समिति के माध्यम से जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु 38 शालाओं का चयन तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु 14 शालाओं का चयन कर ऑनलाईन प्रविष्टि की गई। 3. जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के ग्रामीण / शहरी निकायवार तथा प्रारंभिक / माध्यमिक स्तर पर पुरस्कार हेतु चयनित शालाओं के प्रमाण पत्र SVP 2021-22 डिस्टिक पैनल से डाउनलोड कर प्रिंट पश्चात् कलेक्टर रितेश अग्रवाल के हस्ताक्षर प्रति वितरित किया जाना है।

4. जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 वोभरआल कटेगरी अंतर्गत 08 संस्थाओं के प्राचार्य / प्रधान पाठक को पुरस्कार का वितरण 15 अगस्त 2022 को माननीय मुख्य अतिथि महोदय/जनप्रतिनिधि एवं समस्त प्रशासकीय विभाग प्रमुख की उपस्थिति में वितरण किया जाना है। सब कटेगरी अंतर्गत 30 संस्थाओं के प्राचार्य/प्रधान पाठक को पुरस्कार का वितरण 15 अगस्त 2022 को मुख्य अतिथि /जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में विकास खण्ड स्तर से वितरित किया जाना है। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु जिले से 05 शालाओं को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाना है। राज्य स्तर से उक्त 05 शालाओं का चयन केन्द्रीय स्तर पर भेजा गया है।


स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 अंतर्गत पुरस्कार वितरण पश्चात् पोर्टल में फोटोग्राफ्स अपलोड किया जाना है। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 अंतर्गत Unicef के District Faciliater का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। Unicef के राज्य स्तरीय अधिकारियों के द्वारा ऑनलाईन प्रशिक्षण के माध्यम से जिला एवं विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाता रहा है। जिला स्तर पर चयनित 38 शालाओं की सूची एवं राज्य स्तर पर चयनित 05 शालाओं की सूची।