हरियाली की थीम पर सज-संवरकर रौनियार समाज जशपुर की महिलाओं ने सावन उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया…

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

हरियाली की थीम पर सज-संवरकर रौनियार समाज जशपुर की महिलाओं ने सावन उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। सावन महोत्सव में सभी महिलाओं को रोली चंदन का टीका लगाकर और हरे रंग का मांग टीका पहनाकर प्रवेश कराया गया। इसके पश्चात महर्षि कश्यप के छाया चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि के रूप में समाज की ही वरिष्ठ महिलाओं में से निर्मला सुरेश गुप्ता ,निर्मला कृष्ण गुप्ता एवं सरोज गुप्ता को मंचासीन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष सीमा गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। सभी महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ सावन उत्सव का आनंद लिया। सावन महोत्सव में मंच संचालन रेनू गुप्ता एवं नेहा गुप्ता के द्वारा किया गया दोनों ने बहुत बेहतरीन तरीके से मंच का संचालन किया और बीच-बीच में प्रश्नो का दौर भी रखा जिन्होंने भी पहले हाथ खड़ा किया और प्रश्नों के उत्तर दिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रौनियार महिला शक्ति जशपुर की अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने कहा कि हम हर त्योहार को एक उत्सव की तरह मनाते हैं। हर एक उत्सव का इंतजार रहता है और इसकी पूरी तैयारी की जाती है। हमारे समाज में उत्सव भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा रहा है। उत्सव जीवन में बहुत जरूरी होता है। उत्सव जीवन की एकरसता व नीरसता को दूर करता है।अध्यक्ष सीमा गुप्ता के द्वारा रौनियार महिला शक्ति के कार्यों को बताते हुए अपनी कार्यकारिणी का परिचय भी दिया गया साथ ही उन्होंने समस्त पदाधिकारियों को उनकी मेहनत और उनके लगन से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराने के लिए बधाई भी दी।

अंताक्षरी में फिल्मों के गीत गाते हुए कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया गया। इसके साथ ही कई गेम भी खेले गए, जिसमें सभी ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। एक आयोजन सामूहिक गेम भी था जिसने संध्या गुप्ता प्रथम ,बिंटी गुप्ता द्वितीय एवं रितु गुप्ता तृतीय रही।कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं का नाम एक बॉल में डालकर चिट निकाला गया और मुक्ता गुप्ता को सावन सुंदरी चुनकर सावन सुंदरी का ताज पहनाया गया। इस अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन था जिसमें नेहा गुप्ता प्रथम, सोनिया गुप्ता द्वितीय एवं संध्या गुप्ता तृतीय स्थान पर रही इसके अलावा अनीता गुप्ता के द्वारा कविता की प्रस्तुति भी दी गई और सविता गुप्ता, तनुजा गुप्ता एवं जुली गुप्ता के द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा रैंप वॉक भी किया गया ।

सावन महोत्सव के कार्यक्रम में महिलाओं के लिए झूला भी सजाया गया था जिसमें सावन के गीतों के साथ महिलाओं ने झूले का आनंद लिया।कार्यक्रम बहुत मनोरंजक रहा, जिसके लिए रौनियार महिला शक्ति के सभी पदाधिकारी तनुजा गुप्ता ,अभिलाषा गुप्ता ,संगीता गुप्ता ,अनीता गुप्ता, रजनी गुप्ता ,आरती गुप्ता, रेखा गुप्ता ,सोनिया गुप्ता ,बबीता गुप्ता और पूनम गुप्ता लगभग एक सप्ताह से जुटे हुए थे। प्रत्येक कार्य के लिए टीम बनाया गया था, जिसके अनुसार सभी अपने कार्यों को कर रहे थे। रौनियार महिला शक्ति की सचिव अभिलाषा जी ने समाज को एकजुटता का संदेश देते हुए कार्यक्रम में सभी के आने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।