गौकशी मामले में गौमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार वही तीन आरोपी हो गए फरार, घटना मे शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन….

गौकशी मामले में गौमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार वही तीन आरोपी हो गए फरार, घटना मे शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन….
सत्येंद्र कुमार केसरी,,, भंडरिया
भंडरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव से शनिवार की सुबह गोवंश की हत्या कर गौमांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया वहीं अन्य 3 लोग फरार हो गए। गिरफ्तार किया गया आरोपी सिकरिया गांव के प्रधान अमरनाथ केरकेट्टा का पुत्र संत प्यारेलाल केरकेट्टा बताया गया है। गिरफ्तार युवक को भंडरिया पुलिस ने न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सिकरिया गांव से सटे जंगल में शुक्रवार की शाम कुछ लोगों के द्वारा गोवंश की हत्या किए जाने की भनक ग्रामीणों को लगी।छानबीन के लिए शनिवार की सुबह ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी होने लगी। इसी क्रम में इसकी सूचना भंडरिया पुलिस को भी हो गई।भंडरिया पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल से गौमांस के साथ एक युवक को पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की वहीं अन्य 3 लोग फरार हो गए। हिन्दू युवा इस पावन महीने मे इस तरह की घटना से काफी आक्रोशित हो गए तथा घटना मे शामिल सभी आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर भंडरिया बाजार को बंद करा दिया। तथा देवी मंडप चौक के समीप धरने पर बैठ गए तथा गौ हत्या बंद करो गौ हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दो आदि  नारे लगाने लगे। सूचना होने पर भंडरिया अंचलाधिकारी मदन महली प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती व थाना प्रभारी धरना स्थल पहुंच ग्रामीणों को समझाते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया दो घंटे के हंगामे के बाद युवाओं के द्वारा जाम हटा गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार खाखा ने बताया कि आरोपी संत प्यारेलाल केरकेट्टा अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर भंडरिया के ही बिनु केरकेट्टा के बछड़े को पैतीस सौ रुपयें मे खरीद कर जंगल में ले जाकर कर बछड़े की हत्या कर उसकी मांस की बिक्री कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर गोवंश की कुछ अवशेष प्राप्त हुए हैं जिसे जब्त कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे तथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।