CORONA BREAKING : भारत में 24 घंटों में कोरोना के 3116 नए मामले, इतने मरीजों की मौत…..
नई दिल्ली
भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,116 नए मामले सामने आए और 47 मरीजों की मौत हुई।इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,90,991 हो गई है। इनमें से5,15,850 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 38,069 रह गई है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारणआई तीसरी लहर के बाद देश में स्थिति सामान्य हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ोंके मुताबिक, कल देश में 5 हजार 559 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 38 हजार69 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 850 हो गई है। आंकड़ों केमुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 37 हजार 72 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 180 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जाचुकी हैं। कल 20 लाख 31 हजार 275 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 180 करोड़ 13 लाख 23 हजार 547 डोज़ दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,12,38,712) एहतियाती टीकेलगाए गए हैं। देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 3,116 नए मामले आए, 5,559 लोग डिस्चार्ज हुए और 47 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कुल मामले: 4,29,90,991
सक्रिय मामले: 38,069
कुल रिकवरी: 4,24,37,072
कुल मौतें: 5,15,850
कुल वैक्सीनेशन: 1,80,13,23,547 pic.twitter.com/gp2ic42q2M— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2022