बिग ब्रेकिंग?️आपको तीन दिन पहले सिजी इंडिया न्यूज ने सबसे पहले धरमजयगढ़ पत्थलगांव से लोहरदग्गा रेल लाइन सर्वे की खबर पढाया था अब एक और रेल लाइन सर्वेक्षण की खबर पढ़िए जो जशपूर जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि साबित होगी…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

धरमजयगढ़ लोहरदगा रेललाइन सर्वे की स्वीकृति रचेगी जशपुर जिले में विकास का नया इतिहास: श्रीमती गोमती साय

धरमजयगढ़,पत्थलगांव लोहरदगा रेल लाइन 240 किलोमीटर की खबर सबसे पहले सिजी इंडिया न्यूज ने आप सभी को मंगलवार 26 जुलाई को ही पढा ढिया था अब उससे आगे बढ़ते हुए जशपूर जिले को एक और मिलने वाली रेल लाइन की खबर विस्तार से पढिये?️

कोरबा लोहरदगा रेल लाइन का पांच दशक पुराने सपना पूरा होने का समय समीप आ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ की जनता की विकास की जरूरत को महसूस करते हुए, इस रेल लाइन के निर्माण के लिए नए सिरे से सर्वे की स्वीकृति देते हुए, 8 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। रेल विभाग ने इस सर्वे के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। रायगढ़ लोकसभा की सांसद श्रीमती गोमती साय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धरमजयगढ़ पत्थलगांव लोहरदग्गा रेल लाइन के साथ ही एक और रेल लाइन सरडेगा से पत्थलगांव रेल लाइन 128 किलोमीटर, स्वीकृत सर्वे कार्य में शामिल है। नीजि कंपनियों द्वारा भरे गए निविदा फार्म को अगले माह 8 अगस्त को खोला जाएगा। इसके साथ ही सर्वे की प्रक्रिया शुरू जाएगी। जो कि जशपूर जिले वाशियों के लिए बड़ी बात है।

?सरडेगा से पत्थलगांव की 128 किलोमीटर रेल लाइन सर्वेक्षण के टेंडर

कोरबा लोहरदगा रेल लाइन का सपना का इतिहास पांच दशक से भी पुराना है। इस रेल लाइन का तीन बार सर्वे पूर्व में भी किया जा चुका है। जानकारों के अनुसार सबसे पहले 1970 में सर्वे किया गया था। इसके बाद दूसरी बार 1980 में और तीसरी बार यूपीए सरकार में वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री सुश्री ममता बनर्जी के रेल मंत्री रहते हुए भी सर्वे कार्य हो चुका है। लेकिन मामला,इससे आगे अब तक नहीं बढ़ पाया है। हालांकि बीते 5 दशक के दौरान इस परियोजना में प्रगति जरूर हुई है। झारखंड के गुमला जिले और छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ होते हुए कोरबा तक रेल लाइन के विस्तार का काम पूरा हो चुका है। अब सिर्फ लोहरदगा से धरमजयगढ़ के बीच का काम शेष रह गया है।

?28/03/2022 को जशपूर जिले के लिए रेल लाइन की मांग रखती हुई सांसद गोमती साय

आपको बता दे कि सांसद गोमती साय ने लोकसभा के प्रश्नकाल में दो बार जशपूर जिले को अत्यंत आवश्यक रेल लाइन की जरूरत बताते हुए अपनी पुरजोर मांग लोकसभा के पटल पर रखी थी यही कारण है। कि अब जशपूर जिले को दो रेल लाइन के सर्वेक्षण किया जाने वाला है।