विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित समाधान एवं विधिक तथा नेशनल लोक अदालत के संबंध में दी गई जानकारी….

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित समाधान एवं विधिक तथा नेशनल लोक अदालत के संबंध में दी गई जानकारी….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैसी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रेशमा बैरागी  के निर्देशानुसार तथा तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार अग्रवाल के अध्यक्षता में 11 जुलाई 2022 को पीएलवी नेहा कुशवाहा द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस (world population day) के अवसर पर विश्व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम 8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर -अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना है। के संबंध में बताते हुए इसका उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित समाधानों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही मौजूद ग्रामीण लोगो को विधिक के बारे में जानकारी दी गई तथा नेशनल लोक अदालत के संबंध में तथा इसके लाभ , विधिक निशुल्क सेवाओ के बारे में जानकारी दी गई तथा कुछ लोगो द्वारा समस्याओं को बताने पर उनका समाधान भी बताए गए इस दौरान अधिवक्ता के.एन. यादव तथा आर. पी. कनौजिया उपस्थित थे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर