स्व. सहायता की महिलाओं ने कलेक्टर बताया कि वे गौठान में विभिन्न आजीविका गतिविधियों से आर्थिक ले रहे लाभ……

 

 

* कलेक्टर, सीईओ ने किया खड़गवा कला आदर्श गौठान में रिपा अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण.

* विभिन्न गतिविधियों के लिए किए जा रहे कार्यों को समय में पूर्ण करने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.

* गौठान से उत्पादित सब्जियां स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में मध्यान्ह भोजन के लिए भेजी जाती है.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने प्रतापपुर विकासखंड के खड़गवाकला आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रिपा) अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली एवं रिपा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्माण कार्यों को समय अवधि में पूर्ण करने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत खड़गवाकला में रिपा अंतर्गत आलू चिप्स मशीन, बेकरी उत्पादन, बोरी सिलाई, डिस्प्ले यूनिट, कैंटीन, लेयर बर्ड, खीरा उत्पादन, जिरेनियम उत्पादन, तरबूज उत्पादन, वर्मी कंपोस्टनिर्माण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्माण किए जा रहे शेड कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्व. सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण गोठान में किए जा रहे हैं स्व.सहायता की महिलाओं ने बताया कि वे गौठान में विभिन्न आजीविका गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक लाभ ले रही हैं। गौठान से उत्पादित सब्जियां स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में मध्यान्ह भोजन के लिए भेजी जाती है।

कलेक्टर सुश्री आरा ने महिला स्व. सहायता समूह के कार्यों की सराहना कर बधाई दी एवं निरंतर बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने गौठान में बहुउद्देशीय गतिविधियां नियमित संचालित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा कार्यक्रम की जानकारी ली। गौठान की महिलाओं ने बताया कि रीपा के अंतर्गत अंडा उत्पादन, मशरूम, बेकरी, सुगंधित तेल की गतिविधियां की जाएंगी जिसके लिए नए महिला स्व. सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर ने खीरा उत्पादन, जिरेनियम उत्पादन मुर्गी शेड, बटेर शेड, बकरी शेड, मशरूम शेड, रईस कम फ्लोर मिल शेड का अवलोकन किया एवं सभी प्रोडक्ट को बेहतर मार्केट मिले इसके लिए सी मार्ट से लिंकेज करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने महिलाओं को हल्दी, केला, अदरक, मशरूम उत्पादन एवं अन्य सब्जियों को उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया।
खड़गवा कला आदर्श गौठान के महिला स्व. सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में मौसम के आधार पर टमाटर, लौकी, खीरा, आलू, बरबटी, तोरई, हल्दी, भिंडी, गेंदा फूल आदि लगाया जाता है जिससे आर्थिक लाभ मिल रहा है। गौठान में उत्पादित सब्जियों को आसपास के प्राथमिक, माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित मध्यान्ह भोजन के लिए सप्लाई किया जाता है। स्व. सहायता समूह के महिलाओं ने बताया कि लेयर बर्ड स्थापित किए जाने से अंडा उत्पादन से आमदनी हो रही है।
कलेक्टर ने महिला स्व. सहायता समूह की महिलाओं से समस्याओं के संबंध में भी अवगत हुई तथा महिलाओं ने बिजली एवं कुछ क्षेत्र में पानी की समस्या से अवगत कराया कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम एसडीएम श्रीमती दीपिका नेताम,जनपद पंचायत सीईओ मोहम्मद निजामुद्दीन, मनरेगा एपीओ डॉ. केएम पाठक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।