जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन 20 मार्च को….

जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन 20 मार्च को

बलरामपुर :- अब्दुल रशीद

जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन जनपद पंचायत बलरामपुर के ऑडिटोरियम में 20 मार्च 2023 दिन सोमवार दोपहर 12 बजे से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुन्दरमणी मिंज की मुख्य अतिथि तथा जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती राधादेवी सिंहदेव की अध्यक्षता में किया गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बलरामपुर के अध्यक्ष विनय पैकरा, विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी व सभापती स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण समिति जिला पंचायत श्रीमती गीता सोनहा उपस्थित रहेगें।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे किया जायेगा किया जायेगा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी जे.आर. प्रधान द्वारा महिला सशक्तिकरण गतिविधियों पर जानकारी दी जायेगी। इसी प्रकार संरक्षण अधिकारी नवा बिहान श्रीमती सुमित्रा सिंह द्वारा महिला का लैंगिक शोषण एवं घरेलू हिंसा, अधिवक्ता व्यवहार न्यायालय बलरामपुर श्रीमती ईरानी विश्वास द्वारा महिलाओं को प्रदत्त समानता का अधिकार एवं अनैतिक व्यवहार तथा केंद्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर श्रीमती मंजू जायसवाल द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर में महिलाओं के लिए प्रदत्त सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी जायेगी।

जिला प्रतिनिधि बलरामपुर